राशिफल

Rashifal 25 November: आज 5 राशियों को मिलेगा मां दुर्गा का वरदान, अपेक्षित सफलता प्राप्त करेंगे

हम आपको शुक्रवार 25 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। आज किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो ध्यान रखें। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने पर निराशा हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यभार बढ़ सकता है। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक ढंग से संभालेंगे। आज आपको कुछ अवसरों का फायदा मिलेगा। ऑफिस में आज आपके ड्रेस की तारीफ होगी। व्यापर में आज धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे, जिसका आप भी भरपूर लाभ उठाएंगे। आपके जीवन में जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परेशानियों के कारण दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। आपकी सेहत में सुधार आएगा। आज आप अपने मनोरंजन के लिए पैसे खर्च करेंगे। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। सगे-संबंधियों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। आज छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। आपका कोई बड़ा काम आज निपट सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। कारोबारी वर्ग को ग्राहक बढ़ाने के लिए उनकी सुख सुविधाओं पर ध्यान देना होगा। युवा वर्ग पढ़ाई से संबंधित अपने को और अपडेट करें। कुछ नए अधिग्रहण आपके आराम और मानसिक संतुष्टि को बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लाइफ पार्टनर से रोमांस के अवसर बनेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। आज के दिन पॉजिटिव लोगों के साथ अधिक रहें। खुद को नकारात्मकता के दलदल में गिरने से बचाने की जरूरत है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, आवेश में आकर कोई फैसला लेना नुकसानदेह हो सकता है। पैसे और परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

durga maa

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका अड़ियल स्वभाव आपके परिवार का सुख चैन छीन सकता है इसलिए कभी कभी पीछे कदम हटाने में ही फायदा होता है। व्यस्तता रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई अच्छी डील होने की उम्मीद है। कामकाज में अधिक भागीदारी दिखानी होगी। कर्मक्षेत्र में अपनी सारी ऊर्जा कार्य को बढ़ाने में लगाना होगा, साथ ही कार्य पूर्ण होने पर आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका बिजनेस बढ़ सकता है और नौकरी में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण महसूस होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को ध्यान रखना है कि बॉस के सामने ज्ञान का बखान करना मुश्किलों में डाल सकता है। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। विवादित मामलों में सजग रहने की जरूरत है। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्पूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज निवेश और बचत की योजनाएं बनाई जाएंगी। आज का दिन लाभप्रद रह सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों से थोड़ा सावधान होकर आपको रहना चाहिए। सेहत को लेकर कोताही बरतना आपको महंगा पड़ सकता है। आर्थिक परिस्थितियों में झूलते परिवार के आज सभी दुःख समाप्त होंगे। शुभचिंतक सहयोगी रहेंगे और परिवार में उत्सव हो सकता है। प्रेम-संबंधों के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कीमती वस्तुएं इधर-उधर न रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। जो मानसिक समस्याएं आपको बीते कुछ दिनों में हुई हैं उनसे आज के दिन आपको छुटकारा मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नए बिजनेस के लिए आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। धन हानि के प्रति सचेत रहें। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको ज्यादा सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों के बीच यदि मनमुटाव की स्थिति बनी थी तो आज मध्यस्थता करके आप सबके दिलों से गिले-शिकवे निकालने का काम कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। जान पहचान बढ़ाने के प्रयास करेंगे। अलग-अलग कारणों से यात्रा होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी काम में लापरवाही होने पर धन हानि हो सकती है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन में बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए घर के लोगों के बीच सामंजस्य बैठा पाएंगे। लव लाइफ में लवमेट के साथ किसी वजह से अनबन हुई थी तो आज उन्हें मना सकते हैं। पुराना पैसा मिल सकता है। मन्दिर में गेहूं का दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

आपने Rashifal 25 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button