राशिफल

Rashifal 23 November: आज गणेश जी की कृपा से तीन राशि वालों को होगा अपार धन लाभ, पढ़ें राशिफल

हम आपको बुधवार 23 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अदालती कार्यवाही में आज संभल कर चलना होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज के दिन बड़ों की बातों को अनदेखा करना महंगा पड़ सकता है। ऊर्जा व आत्मबल की कमी महसूस करेंगे। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है। मानसिक थकान से बाहर निकलने के लिए बेचैनी महसूस हो सकती है। आप भौतिक सुख प्राप्ति संबंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऑफिशियल कार्यों को लेकर भी मानसिक तनाव रहने वाला है, ध्यान रहें इसका असर सहकर्मियों पर बेवजह क्रोध करके न निकालें। व्यापार को बढ़ाने के लिए अगर कोई लोन अप्लाई किया है तो आज उस दिशा में कुछ सकारात्मक सूचना मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। ताना मारने की आदत के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कार्यस्थल और घर में व्यस्त रहेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को व्यापार बढ़ाने के लिए मिलकर कुछ योजनाएं बनानी होगी जिससे भविष्य में लाभ कमा सकें। युवा वर्ग करियर को लेकर अपने सिनियर से राय लें, महत्वपूर्ण सुझाव मिलेगा। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। व्यस्तताओं के कारण प्रेमी जीवन में निराशा देखी जा सकती है। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आजीविका से जुड़े लोग कार्यों को पूरा करने के लिए अधीनस्थों और सहयोगियों की मदद करें। व्यापारी वर्ग दूसरों को अपनी बातों से मना कर कई कार्यों को कर पाने में सफल होंगे। पूर्व का अटका हुआ कोई कार्य पुनः शुरू हो सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। आज किसी नई नौकरी की पेशकश आपके रास्ते में आने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आपके द्वारा किए गए प्रयत्नों का अपेक्षा के अनुसार फल न मिलने की वजह से कई सारी बातों के बारे में सोच-विचार किया जाएगा। आप सही मार्ग पर हैं, केवल काम करने का तरीका बदलने की आवश्यकता है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आपको व्यापार से धन लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव वाला साबित होगा। आपको अपनी संगत सुधारने की आवश्यकता है। पुराने लोग फिर से आपके जीवन में आने का प्रयास कर सकते हैं, इस बार गलत लोगों के साथ जुड़कर खुद का नुकसान बिल्कुल न होने दें। आज आपका आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है। आज नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से ही पूरे होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। खुद के लिए नाराजगी महसूस होगी, सकारात्मकता बातों की वजह से नकारात्मकता दूर हो सकती है। आप किसी एक ही लक्ष्य पर टिके रहने की कोशिश करें। पारिवारिक संदर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपको खुश करेंगे। लंबे समय से चली आ रही आपकी परेशानियां आज दूर हो जाएंगी। जरूरत से अधिक खर्च होने की वजह से पैसों से संबंधित चिंता बढ़ सकती है। आपको अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करके वर्तमान में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। कामकाज फटाफट निपटाने की कोशिश करें। भाइयों और पड़ोसियों से लंबी बातचीत होने के योग हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा होगा। आज के दिन हर कार्य को सतर्कता और ईमानदारी के साथ करें नहीं तो परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आपकी समस्या उत्पन्न होने पर वह स्वयं ही हल हो जाएगी। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी। आज के दिन किसी अनजाने पर अत्यधिक भरोसा करना हानि पहुंचा सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। परिवार में किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है तो उनका विशेष ध्यान दें। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वाले इस राशि के जातकों को अनुकूल फल आज के दिन मिल सकते हैं। गुरुजनों के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। सगे संबंधियों की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन से जुड़े मामलों को लेकर इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को ऑफिस में व्यक्तिगत बातों पर किसी से चर्चा नहीं करना चाहिए, अन्यथा दिमाग का भटकाव कार्यों को बिगाड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अटका धन मिलेगा। दोस्त आपके मन में चलते तनाव को कम करने में मददगार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप उन कार्यों को पूरा कर सकते हैं जो अभी तक अटके हुए थे। प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने लवमेट को गिफ्ट दे सकते हैं। कुछ लोग आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं। आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। संतान के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

आपने Rashifal 23 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>