राशिफल

Rashifal 21 November: आज इन 7 राशि वालों पर होगी महादेव की विशेष कृपा, धन प्राप्ति होगी सुगम

हम आपको सोमवार 21 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें। अनावश्यक खर्च बढ़ने से तनाव की स्थिति हो सकती है, लेकिन इससे परेशान नहीं होना चाहिए। व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है, ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आस-पड़ोस वाले आपसे काफ़ी ज़्यादा मदद की मांग कर सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो लोग नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं, वह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके मन में बहुत विचित्र और अनावश्यक किस्म की चिंताएं बनी रहेंगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें दान पुण्य कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे या उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कोई बड़ा फैसला करने के लिहाज से अच्छा समय नहीं है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका पुराना प्यार आपको मिल सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान पाने में सफल रहेंगे। अपने अभीष्ट मित्रों व गुरुजनों के सानिध्य में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखना अति आवश्यक है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। भविष्य को लेकर बेवजह चिंता करना आपको बेचैन कर सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक कर सकते हैं, लेकिन जो आपके लिए खास हैं, उनके सामने आप अपनी भावनाओं को जाहिर कर पाएंगे। कानून या विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। काम के साथ चुनौतियां भी ज्यादा हो सकती हैं। आराम कम और काम ज्यादा हो सकता है। निजी यात्रा लाभप्रद रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

खरीदारी के लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है, हो सके तो आज शॉपिंग की योजना टाल दें। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। धन संबंधी समस्याओं को दूर करने व समृद्धि की दृष्टि से किया गया दान लाभकारी होगा। अंजान लोगों पर अधिक विश्वास ना करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

भावनाओं और शब्दों पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। आपके मित्र महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने में मदद करेंगे। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। आज आपको काम में अपने वरिष्ठों से समर्थन प्राप्त होगा। आजीविका की समस्या हल होगी। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगी। दूर रहने वाले संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। हो सकता है आप खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कार्यकुशलता का विकास होगा। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी और विवादों में उलझने के योग बन रहे हैं। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। जिन लोगों ने बीते समय में निवेश किया था उनको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी जिससे माता-पिता का विश्वास आप पर बढ़ेगा। आज आप जीवनसाथी की गलतियों को इग्नोर करें , वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आने से मधुरता बढ़ेगी। जो आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे। जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थीं वो दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी कार्य को करने में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में समय अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। नहीं चाहते हुए भी किसी से उधार पैसा लेना पड़ सकता है। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे जिसका फायदा आप उठा उठाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अधूरे काम समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और दोस्त खुशी के समय यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगें। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

आपने Rashifal 21 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button