राशिफल

Rashifal 20 November: आज इन 6 राशियों को मिलेगा करियर में सुनहरा मौका, जानिए सभी राशियों का हाल

हम आपको रविवार 20 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कम प्रयासों में ही बहुत अधिक सफलता मिलेगी और धन लाभ की प्राप्ति होगी। मन शांत रहेगा और आप स्वयं को तनाव मुक्त पाएंगे। लंबे समय बाद आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। आपको काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। प्रवास भी टालने में ही भलाई है। झेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बातचीत के दौरान संयम बरतें। शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। उन्नति का शुभ अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे। आपकी बेचैनी बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कामकाज ज्यादा होने से आप व्यस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तो को खराब कर सकती है। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई कदम उठाना चाहिए। छोटी-छोटी बात पर उग्र होने से बचें। भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज वित्तीय कठिनाइयों की वजह से खींचना जारी रहेगी। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। घरेलू कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। किसी बुजुर्ग पारिवारिक सदस्य का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय हो सकता है। विरोधी षड्यंत्र करके आपको हानि पहुँचा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में दिन आनंद में बीतेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। कारोबार करते हैं तो किसी भी तरह का लेन-देन आपको विश्वासपात्र लोगों की उपस्थिति में करना चाहिए। इस राशि के जो लोग आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। खर्चों पर लगाम लगाकर चलें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन में आपको सावधानी बरतने की सलाह है। क्योंकि आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें अन्यथा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों का आज पढाई में अच्छा मन लगेगा।

surya on makar sankranti

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में सुधार हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन अधिक फायदेमंद रहेगा। अगर आप काम टालते रहेंगे तो ख़ुद पर ही खीझ पैदा होने लगेगी। आज दोस्त या रिश्तेदारों को आपकी कमी महसूस हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप का अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। लेनदेन के कार्यों में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके लिए जो भी काम खास हो उसे आज ही कर लें। दिन शांति से बीतेगा। वैचारिक मतभेद के कारण नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। पुराने काम फायदेमंद हो सकते हैं। कोई पुराना मित्र भी अचानक काम आ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपकी मेहनत कम हो सकती है। इस राशि की महिलाएं आज किटी पार्टी में जा रही हैं तो किस्मत आपके साथ रहेगी। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके परिवार में अनुशासन का वातावरण रहेगा। अपने काम के साथ-साथ व्यक्तिगत रुचियो पर भी ध्यान दें। ऐसा करना आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा रोजमर्रा की थकान से भी राहत मिलेगी। एक नया व्यवसाय शुरू करने अथवा विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए एक बहुत अच्छी अवधि है। रुपए पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई करते समय आप पूरी सतर्कता बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। आज आप अपनी संतान के शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा, जिसके कारण सायंकाल के समय में थकान का अनुभव होगा। किसी व्यक्ति की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाएंगी। आपको धन की प्राप्ति होगी और घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। कोई भी कठिन काम आए तो उसे लेकर हताश होने के बजाय, कार्य को पूरे उत्साह के साथ करें। कर्मक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी न उठाए नहीं तो परिस्थितियां सबके सामने शर्मिदा तक करा देंगी। व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं।

आपने Rashifal 20 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button