राशिफल

Rashifal 16 November: इन 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत दे रहा है आज का दिन, पढ़ें राशिफल

हम आपको बुधवार 16 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 16 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में मन नहीं लग पाएगा। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच–समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल ना करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल नहीं है। लोगों के बारे में आपको कुछ रोचक बातें भी पता चल सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सुख के साधन जुटेंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में आप बहुत बड़ी सफलता हासिल करेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। किसी ऐसे इंसान के साथ समय बिताना जिसका साथ आपको बहुत पसंद न हो, आपकी खीझ की वजह हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्‍ति का लाभ हो सकता है। भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे बाद में मानसिक थकान महसूस करेंगे। आलस्य में वृद्धि हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। संभव है कि परिवार के साथ किसी नज़दीकी रिश्तेदार से मिलने जाना हो और इसके लिए दिन ठीक भी है। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियां उनसे बांटने में हिचकिचाएं नहीं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके विचारों और ऊर्जा को अच्छे परिणामों के लिए सकारात्मक निर्देशों पर केंद्रित करना होगा। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानिए। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। अपने विवाहित जीवन के बारे में निर्णय लेते समय आप भ्रमित हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को आज अति आत्मविश्वास से बचना होगा। करियर पर फोकस करें। हेल्थ में दांत दर्द को लेकर सचेत रहें। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम करेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा समस्याग्रस्त हो सकता है। नौकरी पैसे वालों के लिए प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। खुद को सकारात्मक बनाए रखने रखें। मन हल्का होगा और कुछ रचनात्मक करने का विचार बनेगा। कार्यस्थल पर बॉस काम का बोझ बढ़ा सकते हैं। आईटी और फिल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयांगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कार्यों में रुकावटें उत्पन्न होगी जिससे आप दुखी हो सकते हैं। अपने बच्चों के कारण चिंतित रह सकते हैं। दूसरों के विवादित मामलों में दखल न दें, अन्यथा चिंता और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कर्मक्षेत्र के कामकाज में दक्षता प्रदर्शित करने से कार्यस्थल पर आपको सम्मान मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य आज टालें। आपको सलाह दी जाती है कि अपने सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए उनसे तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन नई जिम्मेदारी के साथ काम के नए मौके बनेंगे। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो लोग लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वे विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं। आज के दिन लगभग सब कुछ आपके मन के मुताबिक होगा और आपको लाभ होता रहेगा। कहीं से रुके पैसे भी आज आपको मिल सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घरवालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी कार्य को करते समय मन में द्वेष भावना बिल्कुल ना लाएं। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी सूझ-बुझ से उन्हें असफल कर देंगे। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। योजना फलीभूत होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अचानक विवाह के शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। वहीं कोई अपना आपके काम में आने वाला बाधा को दूर कर सकता है। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी सोचने की शक्ति बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आप अपने बनाए प्लान में बदलाव करेंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा।

आपने Rashifal 16 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 16 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 16 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button