राशिफल

Rashifal 15 November: मंगलवार को इन 6 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, जीवनशैली में सुधार होगा

हम आपको मंगलवार 15 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम या यात्रा का आयोजन हो सकता है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी। बहूमूल्य सामान का ध्यान रखें क्योंकि चोरी का भय है। शाम तक कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। मन में शांति बनी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होने का दिन है। आपके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको आराम का अवसर प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पहले की हुई मेहनत के आज अच्छे परिणाम हासिल होंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, जिसमें आप खूब एन्जॉय करेंगे। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। नये लोगों से परिचय होगा। बिजनेस में लाभ होगा। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगर साबित होगा। आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज कोई तोहफा भेंट कर सकता है। कटुवाणी और खराब व्यवहार के कारण विवाद या मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको कोई ऐसे कामों के लिए उकसा सकता है जिसे लेकर हल्का विवाद होने की संभावना है। राजनीति में सक्रिय लोगों को पार्टी में नयी जिम्मेदारी मिलेगी। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने दरवाजे पर दस्तक देने के नए अवसर मिलेंगे। छात्र कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। वैचारिक प्रखरता आज चरम पर रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। उग्र स्वभाव और खर्च पर अंकुश रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आपका स्वास्थ्य शुभ रहेगा। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। आपकी आपकी रचनात्मकता भी बहुत कारगर और प्रखर रहेगी। अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है। राजस्व का एक नया स्रोत खुल सकता है और आपकी वित्तीय समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अचल संपत्ति से इस राशि के जातकों को आज के दिन लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और माता के साथ भी आपके संबंधों में आज के दिन सुधार आएगा। जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। पानी वाली जगहों से बचकर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की बातों को आप अहमियत देंगे जिससे लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा। पिता नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो उनको भी आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। आपके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा और खास होगा। प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिल सकता है। आज आप जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए दूसरों पर उंगली उठाने की बजाय अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि हो सकती है। आप अपने भाग्य को ना आजमाएं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी।

ganesh ji

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको सावधानी से काम करने की जरुरत है। आज बेवजह के तनावों से दूर रहें। वात संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। आज बेवजह की यात्रा करने से भी बचें। अगर जरूरी हो तो नियमों को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा पर जाएं। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पठन-पाठन व लेखन इत्यादि कार्यों में उत्साह व लगन से कार्य कर पाएंगे। फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वालों को पैसे से लेन-देन पर ध्यान देना होगा। वहीं संचार और सुगंध से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है। कोई महत्वपूर्ण इंसान आपकी खासियत को पहचान लेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

परिवार में खुशियां और सौभाग्य दस्तक देगा। आपके घर में धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है जिसको लेकर मन खिन्न रहेगा। जो लोग कारोबार कर रहें हैं, उनको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखते हुए कारोबार को बढ़ाना चाहिए। प्रेम-संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी।

आपने Rashifal 15 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button