राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशियों की कुंडली में बन रहा है राजयोग, पैसों की होगी बरसात

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 14 नवंबर से 20 नवंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह आप बेवजह की चिंताओं की वजह से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। माता पिता से बात करके कई समस्याओं का हल प्राप्त हो सकता है। सामाजिक स्तर पर शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने पैसे के दृश्य पर नज़र रखें क्योंकि कुछ अप्रत्याशित आपकी कमाई या आपके धन को प्रभावित करेगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के संबंधों में तनाव आ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में आपके साथ कुछ अच्छा होने की संभावना है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा लेकिन हल्की सर्दी-खांसी आपकी समस्या का कारण बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस सप्ताह आपके पास विचारों की स्पष्टता होगी जिससे आप विचारों को कार्य में बदलने के लिए उत्साहित रहेंगी। किसी विशेष व्यक्ति से आपकी बात होगी। लेखकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। आप किसी नई रचना की शुरुआत भी करेंगे। पैसा और प्रॉपर्टी से संबंधित बातों की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। कप्पल एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश में थे तो मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए तैलीय भोजन से परहेज रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह सप्ताह मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। किसी दूर के भाई-बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फील होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग बनाए रखने से फायदे में रहेंगे। जिन लोगों ने हाल ही में नौकरी में परिवर्तन किया था उनको कार्यक्षेत्र में काम के लिए वाहवाही मिल सकती है। अपनी काबिलियत पर शक होने की वजह से दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। खुद पर भरोसा रखें।

प्यार के विषय में : अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें वरना आपके अच्छे रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। नये व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। जिससेे आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव दूर करने का मार्ग प्राप्त हो सकता है। कठिन कार्यों को अंजाम देने की वजह से आपके अंदर नया विश्वास बढ़ेगा, लेकिन इस विश्वास को कायम रखने के लिए प्रयास करते रहने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : अगर आप लिव इन रिलेशनशिप में हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : छोटे उद्योग वाले लोगों को इस हफ्ते अधिक मुनाफा होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। अपना स्टेमिना बनाएं रखने के लिए शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

पारिवारिक जीवन में सामान्य फल प्राप्त होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में हिस्सा लेकर मानसिक शांति पा सकते हैं। विदेशी स्रोतों से धन लाभ के अच्छे योग बन सकते हैं, मौके को सही तरीके से पहचानेंगे तो धन लाभ मिल सकता है। कोई कीमती वस्तु घर की साज-सज्जा के लिए खरीद सकते हैं। दूसरों की तकलीफ देखकर आपका मन उदास हो सकता है। आध्यात्मिक बातों की ओर झुकाव बढ़ सकता है।

प्यार के विषय में : लव कपल्स के लिए सप्ताह खास है। रुके हुए रिश्तों को परिवार के सदस्यों की स्वीकृति मिल सकती है।

करियर के विषय में : बीमा या फार्मा कंपनी में नौकरी करने वालों को अपना टारगेट पूरा करने पर ध्यान बढ़ाना होगा।

हेल्थ के विषय में : पीठ या गर्दन में अकड़न के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

आप नया कारोबार करने की में सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा, कोई भी निर्णय लेने से पहले फायदे और नुकसान पर ध्यान से विचार करें। पैसों की कमी आपको असहज कर देगी। नई कार्य योजना में वांछित लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ चर्चा करके अपनी समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : अगर आप सिंगल हैं तो आपको पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं है।

करियर के विषय में : टेलिकम्यूनिकेशन से संबंधित जॉब करने वालों के सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : त्वचा की एलर्जी के कारण स्वास्थ्य अनियमित होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी जानकर व्यक्ति से सलाह जरूर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। ऑफिशियल षड्यंत्र के प्रति अलर्ट रहना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद बढ़ने न दें। लाभ के लिए निवेश का विकल्प खुला रहेगा। मनोरंजन और सुंदरता बढ़ाने में ज्यादा समय न लगाएं।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ करीब रहेंगे। कपल्स के लिए सप्ताह मजेदार है।

करियर के विषय में : जो शिक्षार्थी आरंभिक शिक्षा अर्जित कर रहे हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : समय पर भोजन करने के साथ रात में देरी से भोजन करने से परहेज करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप नए क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास करेंगे। घर से दूर हैं तो घर के लोगों से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क साध सकते हैं। मानसिक चिंताओं से मुक्ति पाने के लिए रचनात्मक कार्य करते नजर आ सकते हैं। जिन लोगों ने नए व्यापार से संबंधित लोन लेने की लिए अप्लाई कर रखा है, उन्हें प्रयास बढ़ा देना चाहिए। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मित्रों के साथ लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।

प्यार के विषय में : अविवाहित महिलाएं जो लंबे समय से अपने जीवनसाथी के तलाश में थीं, उनके साथी से मुलाकात हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी से संबंधित नए अवसर मर्जी के अनुसार मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : गलत खान-पान के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक समय देना पड़ सकता है। दोपहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। दवा व प्रॉपर्टी से संबंधित कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन उसका लाभ भी आपको मिलेगा, इससे ही आप तरक्की कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा का प्रयोग व्यक्तित्व विकास के कार्यों में करें, जिससे आप और भी बेहतर बन सकते है।

प्यार के विषय में : जिम्मेदारियां बढ़ने से कपल्स के बीच दूरियां आ सकती हैं।

करियर के विषय में : शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट से संबंधित रोग या गैस की समस्या हो सकती है

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह विपरीत परिस्थितियों को समझदारी के साथ हल करना होगा। कोई कोर्स आदि करना के विचार करने वालों के सप्ताह दिन शुभ है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : करियर के मामले में सप्ताह मिलाजुला रह सकता है।

हेल्थ के विषय में : पैर दर्द और घुटनों से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस हफ्ते किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वालों को सफलता हाथ लगेगा। कारोबारी कार्यकुशलता के चलते लाभ कमा पाएंगे। कई दिनों से अटका पैसा वापस मिलेगा। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में इस सप्ताह वर्कलोड कम होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे।

प्यार के विषय में : विवाहित जोड़े रोमांटिक मूड में रहेंगे और प्रेमी के साथ सुखमय पल साझा करेंगे।

करियर के विषय में : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडों से मार्गदर्शन अवश्य लें।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक कमजोरी के कारण निराशा बढ़ती हुई नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वालों को इस सप्ताह धन संचय की शुरुआत कर देनी चाहिए। सफलताओं को पाने के लिए कठोर मेहनत करनी पड़ सकती है। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, लेकिन सहयोगी कार्य में रुकावटे पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने को प्राथमिकता दें और कुछ रोमांटिक पल साथ में बिताएं।

करियर के विषय में : अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है।

हेल्थ के विषय में : नींद संबंधित बेचैनी बढ़ने के कारण कमजोरी महसूस होगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 14 नवंबर से 20 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 14 नवंबर से 20 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 14 नवंबर से 20 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button