राशिफल

Rashifal 14 November: महादेव की कृपा से हकीकत में बदल सकता है इन पांच राशियों का सपना

हम आपको सोमवार 14 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके किसी सरकारी कार्यालय में अटके काम पूरे होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। नए मौके को हाथ से न जाने दें। लवमेट्स के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर पर आपके विवाह की बात होगी। छात्रों का पढ़ाई के प्रति ध्यान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज लक्ष्यों पर फोकस करने की जरूरत है। मन में स्फूर्ति का संचार होगा‌। विरोधी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। क्रोध को काबू में रखें। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बिजनेस में आपको नई खुशखबरी मिल सकती है। अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो पारिवारिक खुशी मिलेगी। जरूरी कार्यों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का कारण बन सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने ना दुखाएं। किसी विवाद में अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आप अपने जीवन स्तर को प्रभावित किए बिना फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने में सक्षम होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। आपका झुकाव परिजनों के प्रति होगा, जिससे कुछ समय से चल रही पारिवारिक कलह दूर हो जाएगी। लोगों से मुलाकात के दौरान सकारात्मक बातों का प्रयोग करें। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे। कारोबार में उतार-चढा़व की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि के छात्रों को आज के दिन पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जीवन का हर कदम पर आपको सफलता मिलेगी। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनको थोड़ा ज्यादा समय दें। भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। कार्यों को पूरा करने के लिए मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको किसी नई जगह अथवा नए दोस्तों के साथ पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में दूर के स्थान पर जाना पड़ सकता है, किन्तु यह यात्रा फलहीन हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। किसी कार्य के सपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभ होगा। छोटी समस्याओं में न उलझें। कार्य, दूसरों की भलाई और अच्छी आदतों पर ध्यान केंद्रित करें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है। प्रेमी या जीवनसाथी को आपके विचार पसंद नहीं आएंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और किसी का भी अनादर न करें। ऑफिस में भविष्य के कार्य योजनाओं के लिए मीटिंग का दौर चलेगा जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है। ऑफिस में काम को कुशल बनाने के लिए बुद्धि का पूर्ण प्रयोग करें, क्योंकि मेहनत से ज्यादा दिमाग कठिन कार्य को आज सरल कर देगा। आईटी और मीडिया के जातक सफल रहेंगे। शेयर मार्केट में पैसा सोच-समझ कर लाएं डूब सकता है। ऑफिशियल कार्य बेहतर करने की प्लानिंग करनी चाहिए साथ ही मेल पर नजर बनाए रखना होगा‌।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपने परिवार व दोस्तों से दूर हटकर आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे लम्हे बिताना चाहेंगे। व्यापार के बदलाव को लेकर विचार करना चाहिए, लेकिन ध्यान रहें बदलाव के दौरान सहयोगियों की संख्या कम हो सकती है। विद्यार्थियों को आलस्य के चलते पढ़ाई में मन कुछ कम लगेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। समाजसेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप प्रोफेशन से टीचर हैं तो अपनी आजीविका में नये रास्ते खोजने होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। साहसिक कार्य करने वाले इस राशि के जातकों के लिए दिन सुखद साबित हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी आपको बरतनी चाहिए। आप बहुत ही खुश हो सकते हैं। आप परिस्थितियों से ऊब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज के दिन पारिवारिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। भरोसेमंद मित्रों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले आज किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। कुछ जातकों को अचानक से धन लाभ मिल सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता से पूरे होंगे। जितना ज्यादा बोलेंगे, उतनी ही परेशानी में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे, शाम के समय घर के लोगों के साथ अपने दिल की बातें साझा करते आप नजर आज सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यावसायिक संदर्भ में कही दूर की यात्रा संभव है। क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें, तो बेहतर रहेगा। एकाग्रता में वृद्धि होगी जिससे विद्यार्थी पढ़ने लिखने में रुचि लेंगे। आपके जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। गलतफहमियां बढ़ने के भी आसार हैं। इसलिए अपने मसलों को स्वयं ही सुलझाने का प्रयास करें तो बेहतर रहेगा। मानसिक शांति पाने के लिए इस राशि के कुछ जातक आज के दिन किसी पार्क में अकेले टहलते नजर आ सकते हैं।

आपने Rashifal 14 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button