राशिफल

Rashifal 22 October: आज इन 6 राशि वालों के लिए हितकारी रहेगी ग्रहों की चाल, अच्छा फल‌ मिलेगा

हम आपको शनिवार 22 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 October 2022

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिजनों के बारे में अशुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का रवैया भी आप के प्रति काफी सख्त रहने के आसार हैं। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें और शांत दिमाग से अपने काम पर ध्यान दें। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। बच्चे खुशी लाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपका कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। आपको समय-समय पर मित्रों और शुभचिंतकों का समर्थन मिलता रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

माता-पिता की ओर से व्यापार में आर्थिक मदद मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा की योजना बनेगी। आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। समय की अनु‍कूलता का लाभ लें। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपने लक्ष्यों को प्राथमिकताओं दें। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी और आपकी सोच सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। राजनीति लोगों को समाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। मित्र के साथ पैदा हुआ तनाव आज सुलह जाएगा। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं, उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी दोस्त की पुरानी समस्या सुलझाने में उलझ सकते हैं। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

shani dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार आएगा, जिसके चलते आपके काम और मानसिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप धन किसी योजना पर खर्च करने का प्लान बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें आज पद में पदोन्नति मिल सकती है तथा आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कुछ लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे। स्वास्थ्य और मानसिक धरातल में सुधार होगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। कार्यों में अगर कुछ विलंब हो रहा है तो चिंता की बात नहीं है, हालात जल्द सुधार में आएंगे। लोगों से किसी भी तरह की जबरदस्ती करने से बचें। करियर में आपको सफलता मिलेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको व्यापार में लाभ होगा। बच्चे और बुजुर्ग खुद के लिए आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। किसी भी काम का उत्साह न होने के कारण आपको अपनी काबिलियत पर शंका उत्पन्न हो सकती है। आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। बड़े-बुजुर्ग का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। गुरुजनों का भी सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। किस व्यक्ति की वजह से आपके मन में नकारात्मकता उत्पन्न होती है और आपके जीवन पर अधिक प्रभाव नजर आता है यह ढूंढने की कोशिश करें। आज आप लगभग हर चीज को ज्यादा ही गंभीरता से ले सकते हैं। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कारोबार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आप जिन बातों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उनमें सफलता प्राप्त हो सकती है। जिद आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। शैक्षणिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। मेहनत की भी अधिकता रहेगी। कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मानसिक शान्ति रहेगी। आज आपको अपने आत्म सम्मान को लेकर के चिंतित होने की जरूरत नहीं है। दिन की शुरुआत में कुछ नकारात्मक बातों से मानसिक तकलीफ हो सकती है। अपने मूड का असर अपने काम पर हो सकता है। इस बात का ख्याल रखने की आवश्यकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे‌। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है। दफ्तर में कंपटीशन काफी अधिक रहेगा।

आपने Rashifal 22 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>