राशिफल

Rashifal 12 October: आज पैसों के मामले में ये 7 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, धन का आगमन हो सकता है

हम आपको बुधवार 12 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 October 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको समय-समय पर दोस्तों की मदद मिलती रहेगी। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें। आपकी यह आदत आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है। यह दिन संघर्ष भरा है आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचे जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज छोटी-सी बात पर लोगों से न उलझें। आपके परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है।कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ टकराव और अहंकार से बचें। दूसरों को खुद से कम समझने की भूल न करें। अगर आप किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आप पूरी तैयारी के साथ जाएं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अपने ईष्टदेव को पुष्प अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे जिससे रिश्ते में मिठास आएगी। व्यापार में दोगुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। समाज के हित में कार्य करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपूर्ण काम निपटाने में आज आपको परेशानियां आ सकती हैं। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेगें तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचा कर रखें। छात्रों के लिए यह एक अच्छा दिन है इसलिए उन्हें इसका सबसे अच्छा उपयोग करना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपको वित्तीय लाभ पहुंचा सकता है। स्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका बुरा परिणाम आपको आने वाले समय में दिख सकता है। कोई भी स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। कागजी काम चुनौतीपूर्ण लग सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज भाग्य में कुछ बड़े परिवर्तन होंगे। सेहत का विशेष ख्याल रखना जरूरी साबित होने वाला है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिन लोगों ने किसी वजह पढ़ाई छोड़ दी थी आज वो आगे पढ़ने का दृढ़ संकल्प कर सकते हैं। अपने आप को बेहतर महसूस कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद पैदा न होने दें। कोशिश करें कि अपना काम सलीके से करें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। आप अपने पुराने कार्य को करने के चक्कर में आज के कार्य को ना छोड़ दें। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का भी प्लान बना सकते हैं। आप दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती में समय गुजारेंगे। नौकरीपेशा जातकों के आज अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

ऑफिशियल कार्य की प्लानिंग के लिए समय बेहद उपयुक्त है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, विशेष सावधानी रखें। व्यापारियों को ग्राहकों की पसंद न पसंद का ध्यान रखना होगा, साथ ही वाणी में सौम्यता रखें, हो सकता है कोई ग्राहक आपकी बात सुनकर नाराज हो जाएं। इस राशि के लोग कर्ज लेना चाह रहे हैं तो रुक जाएं कर्ज लेने की न सोचें। गरीबों में अन्न का दान करें। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप व्यावहारिक मामले निपटाने में सफल रहेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। स्वयं पर विश्वास कर भरपूर प्रयास करें। व्यापार की छोटे-मोटे समस्याओं के कारण आज आप परेशान रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। सॉफ्टवेयर से संबंधित नौकरी करने वालों को कार्य में तेजी रखनी होगी। विदेशी कंपनियों में आवेदन भरने वालों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय लें। गुरुजनों व वरिष्ठों को प्रणाम करें और उनकी जरूरतों का ध्यान रखें। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, बाद में उससे पीछे हटने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पति पत्नी में अच्छा सामंजस्य रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपके द्वारा किए गए निवेश में आपको लाभ प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज थकान व कमजोरी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का भी प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के आज अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके और प्रेमी के बीच तनाव चल रहा है, तो उसे सुलझाने का सही समय है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

आपने Rashifal 12 October 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 October 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 October 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button