रिलेशनशिप्स

जानिए आजकल की लड़कियां किस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं शादी के लिए, आप भी बने वैसे

शादी-विवाह एक उम्र के बाद बहुत जरुरी हो जाता है। भारत में शादी एक संस्कार की तरह माना जाता है। जिस तरह से व्यक्ति के लिए जीवन में अन्य चीजें जरुरी होती हैं ठीक वैसे ही जीवन में शादी भी बहुत जरुरी होती है। बिना शादी के के अकेले जीवन बिताना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। पहले के समय में बच्चों की उम्र 15-16 साल होते ही घर वाले उनकी शादी कर देते थे। उस समय तो उनकी मर्जी भी नहीं पूछी जाती थी।

होने वाले पति से होती हैं काफी उम्मीदें:

आज समय काफी बदल चुका है। आज शादी की उम्र भी बढ़ गयी है। आज आपको 30-35 साल की उम्र में बिना शादी किये हुए लोग दिख जायेंगे। आजकल लड़के और लड़कियां दोनों ही अपने पसंद से शादी कर रहे हैं। खासतौर से शादी के समय लड़कियों को अपने होने वाले पति से काफी ज्यादा उम्मीद रहती है। हर लड़की की चाहत होती है कि उसका होने वाला पति सर्वगुण संपन्न हो। आइये आज जानते हैं आजकल की लड़कियों को कैसे लड़के शादी के लिए पसंद आते हैं।

इस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां:

*- समझदार:

हर लड़की को समझदार लड़के काफी पसंद होते हैं। अगर वह समझदार के साथ रिश्तों की इज्जत करने वाला हो तो सोने पर सुहागा।

*- टोकाटाकी ना करने वाला:

कुछ लोगों की आदत होती है हर बात पर टोकाटाकी करने की। ऐसे लड़के लड़कियों को बिलकुल भी पसंद नहीं होते हैं, जो बात-बात पर बेवजह टोकते हैं।

 *- नरम दिल वाले लड़के:

लड़कियों को अच्छे दिल वाले और अच्छे स्वाभाव वाले लड़के काफी पसंद होते हैं। लड़कियां उन लड़कों को बिलकुल भी पसंद नहीं करती हैं, जो बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं। गुस्से वाले लोगों के साथ शादी करने पर जीवनभर उन्हें गुस्से और डर के बीच रहना पड़ता है।

*- आधुनिक सोच वाले लड़के:

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो आधुनिक सोच रखते हों और समय के साथ चलते हों। पुराने ख़यालात वाले लड़के हमेशा ड्रेस को लेकर टोकाटाकी करते रहते हैं। जिन लड़कों को वेस्टर्न कपड़ों से कोई परहेज नहीं होता है, लड़कियों को वो लड़के काफी पसंद आते हैं।

*- ख़याल रखने वाला:

आखिरकार हर लड़की की यही चाहत होती है कि उनका होने वाला पति उनका काफी ख़याल रखे। लड़कियों को लापरवाह किस्म के लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं होते हैं। लड़का उसकी पसंद और नापसंद का ख़याल रखने वाला होने चाहिए। जब कोई अहं निर्णय लेना हो तो उसकी भी राय ली जाए।

Back to top button