स्वास्थ्य

पेट के अल्सर के लिए रामबाण इलाज हैं ये घरेलू नुस्खे, एकबार आजमायें जरुर दिखेगा फायदा

इंसान हमेशा किसी ना किसी बिमारी से ग्रस्त रहता ही है। कुछ लोग बड़ी बिमारियों से ग्रस्त रहते हैं तो कुछ लोग हल्की-फुल्की बिमारियों से परेशान रहते हैं। ज्यादा नहीं तो कुछ लोग सर्दी-जुकाम या सैर दर्द की समस्या से ग्रसित तो रहते ही हैं। आज के समय में लोगों को ज्यादा रोग होने लगे हैं। इसकी एक बड़ी वजह है लोगों का खान-पान। पहले की तरह अब स्वास्थ्य वर्धक भोजन नहीं मिल पाता है। लोगों की लाइफस्टाइल में परिवर्तन होने के साथ-साथ उनके खान-पान में भी बदलवा आ गया है।

पेट में अल्सर होने से पड़ जाते हैं छाले:

आज समय की कमी की वजह से ज्यादातर लोग बाहर के खानों या फ़ास्टफ़ूड पर निर्भर रहने लगे हैं। बाहर खाने की वजह से ज्यादातर लोगों को पेट की समस्याएँ जकड़े रहती हैं। ऐसे ही पेट की एक गंभीर समस्या है अल्सर। जब अल्सर होता है तो पेट में छाले पड़ जाते हैं। अगर इसका सही समय पर इलाज नहीं किया जाता है तो छाला बड़े घाव में परिवर्तित हो जाता है। इससे पेट में एसिड बनने लगता है। आप या आपका कोई करीबी पेट के अल्सर से परेशान है तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इससे कुछ ही समय में आपको पेट के अल्सर से निजात मिल जायेगा।

पेट में अल्सर होने के लक्षण:

*- पेट में जलन और दर्द होना,

*- उल्टी आना,

*- पेट फूलना,

*- सीने में जलन होना,

*- पेशाब का रंग बदल जाना,

*- वजन कम हो जाना,

*- भूख अधिक लगना।

पेट के अल्सर के लिए रामबाण इलाज:

*- शहद:

शहद पेट के अल्सर के लिए रामबाण इलाज होता है। शहद में मौजूद ग्लूकोज पैराक्साइड पेट में मौजूद बैक्टीरिया को ख़त्म कर देता है। इसका नियमित सेवन करने से पेट के अल्सर से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

*- नारियल पानी:

नारियल तेल और नारियल पानी भी पेट के अल्सर के लिए रामबाण इलाज होता है। यह पेट में मौजूद कीड़ों को ख़त्म करता है। अगर आप भी अल्सर से ग्रसित हो जाते हैं तो नारियल पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

 

*- केले का सेवन:

केले में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे पेट की एसिडिटी ठीक हो जाती है। अगर आप या आपके घर का कोई सदस्य पेट के अल्सर से परेशान हो तो उसके लिए पका और कच्चा केला दोनों की लाभदायक होते हैं।

 

*- बादाम:

अगर कोई अल्सर की समस्या से परेशान हैं तो उसे बादाम पीसकर खाने के लिए दें। बादाम खाते वक़्त इस बात का ध्यान रखें कि बादाम को अच्छी तरह चबाकर खाएं ताकि वह दूध की तरह बन जाए और आसानी से आपके पेट में चला जाए।

 

*- लहसुन:

अल्सर में लहसुन काफी फायदेमंद होता है। लहसुन की 3 कच्ची कलियों का पेस्ट बनाकर उसे पानी के साथ लें। यह भी पेट के अल्सर में राहत पहुँचाता है।

यह भी पढ़ें :
एलोवेरा के औषधीय गुण

Back to top button