राशिफल

आज का गुडलक देगा आपको अखंड सौभाग्य का वरदान, जानें

आज के दिन 10.08.2017 को भादो महीने के कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि है। आज ही के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है और आज कजरी तीज मनाई जाएगी। आज के दिन तृतीया तिथि, गुरुवार का दिन, और गुरु का ही नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने से अतिगंड नाम का योग बन रहा है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के बारे में कहा जाता है कि इसका स्वामी वृहस्पति होता है।

माता पार्वती विरहाग्नि में तपकर हो गयी थीं काली:

आज का गुडलक देगा आपको अखंड शौभाग्य का वरदान, जानें

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में भगवान शंकर और माँ काली की पूजा का विधान है। लोकमान्यता के अनुसार माता पार्वती शिव की विरहाग्नि में तपकर काली हो गयी थी। आज ही के दिन उन्होंने काले रंग का त्याग किया था और भगवान शंकर से मिलन किया था। कजरी तीज की विशेष पूजा से अखंड शौभाग्य की प्राप्ति होती है। कुँवारी कन्याओं को सुन्दर एक सुशील वर की प्राप्ति होती है।

पूजन विधि:

आज के दिन शिवालय जाकर विधिवत धूप-दीप से षोडशोपचार पूजन करेंमाता गौरी को पिली चुनरी, हल्दी, उबटन और पिला चन्दन अर्पित करें। नैवेध्य में पपीते का भोग लगायें। 108 बार इस विशिष्ट मंत्र का जाप करने के बाद चढ़ाये हुए पपीते को प्रसाद के रूप में किसी सुहागन महिला को दे दें। ऐया करने से आपके जीवन का भाग्य जग जायेगा और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहेगी।

विशेष मंत्र:

ॐ काम्यायै नमः॥

शुभ मुहूर्त:

प्रातः 08:38 से प्रातः 09:38 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:59 से दिन 12:52 तक।

अमृत काल:

रात 22:04 से रात 23:42 तक।

यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – दक्षिण। राहुकाल वास – दक्षिण। अतः दक्षिण दिशा की यात्रा टालें।

 

विशेष वर्जित महूर्त:

दिन 12:41 से लेकर रात 00:33 तक भाद्रवास (पृथ्वी) पर रहेगा। भाद्र में शुभ कार्य वर्जित हैं।

शुभ रंग:

पीला।

शुभ दिशा:

उत्तर।

शुभ समय:

प्रातः 09:54 से प्रातः 10:54 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ शिवाङ्कस्थायै नमः॥

शुभ ज्ञान:

आज के दिन अपनी किसी भी मनोकामना की पूर्ति हेतु शिवालय में जाकर पीले फूल चढ़ाएं।

जन्मदिन के लिए शुभ:

आज के दिन सफ़ेद गाय को लड्डू खिलाने से पूरे साल भर भाग्य चमकता रहेगा।

 

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

आज के दिन अगर दंपति शिवालय में हल्दी चढ़ाते हैं तो उनके बीच हमेशा पारिवारिक प्रेम बना रहता है।

Back to top button