राजनीति

तलाक के बाद बुरी तरह टूट गई ये 5 महिला नेता, दोबारा नहीं हुई शादी की हिम्मत, जी रही अकेले जीवन

शादी को एक पवित्र रिश्ता कहा जाता है। हिंदू धर्म में जब कोई शादी करता है तो अपने जीवनसाथी संग 7 जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाता है। हालांकि आज के जमाने में कोई शादी एक जन्म ही अच्छे से टिक जाए तो बहुत बड़ी बात होती है। आजकल शादी और तलाक के बीच का अंतर बहुत छोटा सा रह गया है।

तलाक लेने के पीछे कई सारी वजहें होती हैं। जैसे शादी से पहले जीवनसाथी को ठीक से पहचान नहीं पाना, शादी के बाद पति-पत्नी के विचारों का आपस में न मिलना, या शादीशुदा लाइफ में किसी तरह की दिक्कत आना। जब किसी का तलाक होता है तो बहुत से लोग दूसरी शादी रचा लेते हैं। खासकर पुरुष ऐसा जरूर करते हैं। वहीं महिलाओं के लिए ये इतना आसान नहीं होता है।

कुछ महिलाएं समाज के डर से दूसरी शादी नहीं करती हैं, तो कुछ को एक बार धोखा मिलने पर शादी शब्द से ही नफरत हो जाती है। बॉलीवुड में शादी और तलाक की कई खबरें आती रहती हैं। लेकिन ऐसा ही नजारा राजनीति में भी देखने को मिलता है। आज हम आपको राजनीति की दुनिया की उन 5 महिलाओं से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं रचाई।

वसुंधरा राजे सिंधिया

8 मार्च 1953 को मुंबई में पैदा हुई वसुंधरा राजे सिंधिया 68 की उम्र में सिंगल लाइफ जी रही हैं। उन्होंने 1972 में धौलपुर के महाराजा हेमंत सिंह शादी रचाई थी। हालांकि शादी के एक साल बाद ही यानि 1973 में उनका तलाक हो गया। बताते चलें कि वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

राजकुमारी दिया कुमारी

Diya Kumari

30 जनवरी 1971 में जयपुर, राजस्थान में जन्मी राजकुमारी दिया कुमारी 51 वर्ष की उम्र में अकेले जीवन व्यतीत कर रही हैं। वे जयपुर से बीजेपी की विधायक रह चुकी हैं। वर्तमान में वे राजसमन्द से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने नरेन्द्र सिंह से शादी रचाई थी, लेकिन 2018 में उनका तलाक हो गया।

जया जेटली

jaya jetly

14 जून 1942 को शिमला में जन्मी जया जेटली ने 1965 में अशोक जेटली से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ वर्षों बाद दोनों का तलाक हो गया। समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली वर्तमान में 79 साल की हैं, और बिना दूसरी शादी के अकेले रहती हैं।

जया प्रदा

jaya prada

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जया प्रदा का जन्म 3 अप्रैल 1962 में राजमंड्री (Rajahmundry) में हुआ था। वे 59 वर्ष की उम्र में सिंगल लाइफ जी रही हैं। उन्होंने 1986 में श्रीकांत नाहटा से शादी रचाई थी। हालांकि कुछ सालों बाद वह पति से अलग रहने लगी। जया राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वे बीजेपी की नेता हैं।

स्वाति मालीवाल

swati maliwal

आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल का जन्म 15 अक्टूबर 1984 को गजियाबाद में हुआ था। उन्होंने नवीन जयहिंद से शादी की थी, लेकिन 2020 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 37 वर्षीय स्वाती ने दोबारा शादी नहीं की।

Back to top button