अध्यात्म

चैन की नींद सोना चाहते हैं तो अवश्य ध्यान दें इन वास्तु नियमों का, नहीं तो करवटें बदलते बीत जायेंगी रात!

आज के समय में व्यक्ति सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। सफलता पाने के लिए जितना जरुरी मेहनत करना है, उतना ही जरुरी अच्छी नींद लेना भी है। दिन भर की थकान बिस्तर पर ही दूर की जा सकती है। ऐसे में थक-हार का व्यक्ति काम से वापस आता है और बिस्तर पर सुकून पाने के लिए जाता है, लेकिन उसे नींद ही नहीं आती है।

आँख बंद करते ही भटकने लगता है मन:

घर का सबसे जरुरी हिस्सा बेडरूम ही होता है। कई बार वास्तु दोष के कारण व्यक्ति बेडरूम में नींद की जगह परेशान होते हुए रातें गुजार देता है। बहुत ज्यादा थकान होने के बाद भी व्यक्ति सो नहीं पाता है। उसे नींद ही नहीं आती है। जैसे ही वह सोने के लिए आँखें बंद करता है, उसका मन इधर-उधर भटकने लगता है। ऐसा वास्तुदोष की वजह से होता है। आप वास्तु के कुछ नियमों का पालन करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

बेडरूम में पालन करें इन वास्तु नियमों का:

चैन की नींद सोना चाहते हैं तो अवश्य ध्यान दें इन वास्तु नियमों का, नहीं तो करवटें बदलते बीत जायेंगी रात!

*- बेडरूम में हमेशा आपका बिस्तर सही दिशा में होना चाहिए। भूलकर भी बिस्तर को उत्तर-पूर्व दिशा में ना लगाएं। ऐसा करने पर आपकी नींद गायब हो जाती है।

 

*- ज्यादातर लोगों को अपने बेडरूम में आईना लगवाने का शौक होता है। आईना बेडरूम में नकारात्मक उर्जा का संचार करता है। अगर बेडरूम में आईना लगा भी है तो सोने से पहले उसे कपड़े से ढँक कर ही सोयें।

 

*- उत्तर दिशा में सर करके नहीं सोना चाहिए। इस दिशा की तरफ सर करके सोने से दिमाग कमजोर होता है और व्यक्ति कई तरह की मानसिक परेशानिया घिर जाता है।

 

*- कभी भी बेडरूम में लगे पलंग पर बैठकर खाना ना खाएं, यह वास्तु के हिसाब से उचित नहीं होता है।

 

*- अगर आप अपने बेडरूम में शीशा लगवा भी रहे हैं तो ऐसे लगवाएं कि शीशे में आपका बेड ना दिखाई दे।

 

*- बेडरूम में जो पलंग रखें वह लकड़ी का बना हुआ हो, और उसका आकर चौकोर होना चाहिए।
इन साधारण वास्तु नियमों का पालन करके आप हर रात चैन की नींद सो सकते हैं।

Back to top button