अध्यात्म

राशिफल 24 जून 2017 : जानें आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन!

24 जून 2017, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 24 June 2017 Saturday.

राशिफल 24 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका समय मित्रों के साथ आनंदमय बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी करेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेगें। छोटा या नजदीक का प्रवास होगा, लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ (Taurus): व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज लेखक, कारीगर और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरु ना करने की गणेशजी सलाह देते हैं। मध्याहन के बाद मनोरंजन का आनंद लेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का योग बन रहा है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन नए कार्य का प्रारंभ न करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। अच्छे कपडे़ पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की गणेशजी की सलाह है।

राशिफल –

कर्क (Cancer): आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको परेशान करेगी। आज संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना ही उचित होगा। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। मध्याहन के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता होगी। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी।

सिंह (Leo): आज धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कार्य का प्रारंभ होंगे। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायक होगा। गणेशजी कहते हैं कि आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। मध्याहन के बाद आप पर भावना हावी होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कन्या (Virgo): आज आप किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए नए कार्य प्रारंभ न करें। आज मौन रहें तो ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संकेत हैं।

 6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra): आज का दिन समतोल और दृढ़ वैचारिकता से प्रारंभ होगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वस्त्र और आभूषण की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है। मध्याहन के बाद मानसिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में हो सकते हैं। जरुरी निर्णय आज टाल दें। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के प्रति चिंता रहेगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सर्जन कर सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं की आज के दिन आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति शांति मिलेगी। मन में उठ रहे नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर रहें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने का संकेत मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न होगा। घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा ऐसा गणेश जी कहते हैं।

राशिफल –

मकर (Capricorn): संपत्ति के दस्तावेज बनवाने हेतु आज का दिन उचित है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारी वर्ग आप को प्रोत्साहित करेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): गणेश जी आज के दिन व्यावसायिक वर्ग को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे तथा उसमें लगातार परिवर्तन होते रहेंगे। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें।

मीन (Pisces): गणेशजी किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की सलाह देते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रहेंगे। माता का स्वास्थ्य बिगडे़गा। धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें।

Back to top button