दिलचस्प

अपनी शादी में सैंया सुपरस्टार पर जमकर नाची दुल्हन, देखकर दूल्हा करने लगा ऐसी हरकत, देखें Video

भारत में होने वाली शादियों की बात ही कुछ और होती है। इसमें रस्में-रिवाज, डांस-मस्ती और मेल-मिलाप भर-भर के होता है। ऐसे में हर कोई इन शादियों को एन्जॉय करता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो भी बड़े वायरल होते रहते हैं। हर कोई इन्हें देखना पसंद करता है। खासकर दुल्हन से जुड़े शादी के वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जो अपने दूल्हे राजा के पास बड़े ही अनोखे अंदाज में गई।

सैंया सुपरस्टार पर जमकर नाची दुल्हन

bride-danced-in-her-marriage

कुछ सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर वैन्यू हॉल में आ गया है। वह सोफ़े पर बैठता है। इसके बाद दुल्हन की शानदार एंट्री होती है। दुल्हन अपने दूल्हे राजा के पास बहुत ही प्यार डांस करती हुई जाती है। इस दौरान बैकग्राउंड में सैंया सुपरस्टार गाना बजता है।

दुल्हन के स्टेप्स देख खुश हुआ दूल्हा

दुल्हन वैसे तो पूरे वीडियो में शानदार डांस करती है, लेकिन उसके कुछ स्टेप्स इतने अच्छे होते हैं, जिसे देख दूल्हा भी ताली बजाने लगता है। दूल्हे का चेहरा वीडियो में दिखता तो नहीं है, लेकिन बैकग्राउन्ड में उसे ताली बजाते हुए देखा जा सकता है। वहीं आसपास खड़े लोग भी दुल्हन के डांस को खूब एन्जॉय करते हैं। हर किसी की निगाहें दुल्हन के ऊपर ही टिकी रहती है।

वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर photoshoot_wedding नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक पाँच हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘दुल्हन ने बहुत ही प्यारा डांस किया। उनका नाच देख मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई।’ फिर एक कमेंट आता है ‘अरे ये दुल्हन डांस करते हुए कितनी क्यूट लग रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘यह देखकर अच्छा लगा कि दुल्हन अपनी शादी में खुलकर एन्जॉय कर रही है। बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आ रहे हैं।

देखें वीडियो

दुल्हन का यह डांस देख कई लोगों का नाचने का मन हो जाता है। वैसे शादियों में दुल्हन के अलावा अन्य मेहमान भी बहुत डांस करते हैं। अब इस एक और डांस वीडियो को ही ले लीजिए। इसमें एक लड़की ‘सलामे इश्क’ के टाइटल ट्रैक पर बहुत ही प्यारा डांस करती है। वीडियो में पीछे बैठे दूल्हा दुल्हन भी उसके डांस को एन्जॉय करते हैं।

शादी में आए मेहमान का डांस

वैसे आप लोगों को यह डांस वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही अपनी शादी का अनुभव भी कमेंट में साझा करना न भूले।

Back to top button
?>