बॉलीवुड

वरुण धवन की भतीजी ने लखनवी कुर्तों में चलाया हुस्न का जादू। देखें तस्वीरें…

ट्रेडिशनल लुक में भी हॉट और बोल्ड लग रही वरुण धवन की भतीजी अंजनी। देखें तस्वीरें...

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में हर कोई जानना चाहता है। इतना ही नहीं कुछ स्टार किड्स भी ऐसे हैं जो बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही फेमस हो गए हैं। इनमें से एक वरुण धवन की भतीजी अंजनी धवन है। हैंडसम वरुण धवन की तरह उनकी भतीजी भी कई लोगों का दिल जीत चुकी है। बता दें कि अंजनी धवन अभी फिल्मों में आई नहीं हैं सिर्फ इनके लॉन्च की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इनका ग्लैमर और खूबसूरती हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।

यहां आपको अंजनी के एक से बढ़कर एक सिंपल और गॉर्जस लुक देखने को मिलेंगे। जिन्हें आप फेस्टिव सीजन में कैरी कर सकती हैं। शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। आप पूरे नवरात्रि पारंपरिक तरीके का गेटअप चाहती हैं तो वरुण धवन की भतीजी अंजनी धवन के ये मेकअप और स्टाइलिंग टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

ऑन है फेस्टिव मोड…

सफेद लखनवी कढ़ाईदार कुर्ते पर जामुनी रंग का बॉर्डर वर्क। इस कुर्ते के साथ अंजनी ने सफेद रंग का पलाजो पहना है और जामुनी रंग की बिंदी लगाई है। लिप्स पर पिंक टिंट शेड को अप्लाई किया है और हाथों में सिल्वर कलर की मेटल चूड़िया पहनी हैं। बालों को बीच की मांग के साथ ढीली पोनी टेल के रूप में बांधा गया है।

बता दें कि नवरात्रि के समय पर या फेस्टिव सीजन के दौरान आप इस लुक को किसी भी दिन कैरी कर सकती हैं। आप ऑफिस और कॉलेज के लिए भी इस लुक को अपना सकती हैं। चेहरे पर अंजनी जैसा बाइब्रेंट ग्लो पाने के लिए नहाने से पहले बेसन का फेस पैक जरूर लगाएं।

नग की बिंदी और चांदी के झुमके…

अंजनी ने अपने इस बेबी पिंक लखनवी कढ़ाईदार कुर्ते को खुले बालों के साथ कैरी किया है। साथ में सिल्वर कलर के झुमके पहने हैं और नग की बिंदी लगाई है। गले को खाली रखा है और नेचुरल नो-मेकअप लुक को कैरी किया है।

आंखों का आकर्षण बढ़ाने के लिए लाइनर और मस्कारा का उपयोग किया है। साथ ही अंजनी ने अपनी आईब्रोज को पेंसिल की मदद से फिल किया है। इससे इनके फीचर्स काफी शार्प और आकर्षक दिख रहे हैं।

प्लेन वाइट कुर्ता…

चिकनकारी कुर्ते में सभी रंग बहुत सुंदर लगते हैं। लेकिन सफेद रंग की बात ही अलग है। सफेद कढ़ाईदार कुर्ता सादगी और रॉयलटी दोनों का कॉम्बिनेशन होता है। अंजनी ने इस लुक में वाइट लखनवी कुर्ते को डार्क लिप कलर और डार्क प्लेन बिंदी के साथ टीम-अप किया है। साथ में चेहरे पर मेट फिनिश मेकअप को कैरी किया है, जिसमें इनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ी हुई नजर आ रही है।

गुलाबी रंगत…

अंजनी की उम्र अभी सिर्फ 20 साल है और इनकी त्वचा पर मासूमियत के साथ ही गुलाबी निखार भी दमकता रहता है। ऐसे में पिंक लिपस्टिक के साथ पिंक लखनवी कुर्ता पहन अंजनी बहुत सुंदर और सिंपल दिख रही हैं। आप आइडिया ले सकती हैं कि एक ही तरह के दिखने वाले लखनवी कुर्तों को अगर फेस्टिव सीजन में पहनना है तो किसी तरह सिर्फ लिप कलर और पलाजो के साथ लुक को बदला जा सकता है।

ट्रेडिशनल ड्रेसिंग सेंस…

अंजनी धवन के वार्डरोब में लखनवी कुर्तों का बड़ा कलेक्शन है। इस बात को आप यहां इनके फोटो देखकर अच्छी तरह समझ जाएंगी। ये तो ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी फैमिली से आती हैं। आम गर्ल्स के कलेक्शन में भी कुर्तों की बड़ी रेंज होती है। अब खास बात होती है इन कुर्तों को स्टाइल करना। जो आप अंजनी के अलग-अलग लुक्स को लेकर आइडिया ले सकती हैं और नवरात्रि के 9 दिन खास दिख सकती हैं।

दो चीजें हर लुक में कॉमन…

बता दें कि इस नीले रंग के लखनवी कुर्ते के साथ सफेद रंग का लोअर ऐड करना हो या आगे आप दिन फोटो को देखेंगी उनकी बात करें, अंजनी के सभी कुर्ता लुक्स में दो बातें कॉमन हैं। जैसे, खुले बाल और सिल्वर झुमके।

बस लोअर बदला और लुक बदल गया…

अंजनी ने अपने नीले लखनवी कुर्ते के साथ पिछली दो फोटो में एक में चूड़ी दार और एक में पलाजो पहना। तो इस फोटो में नीले कुर्ते के साथ नीला पलाजो है। सिर्फ पलाजो का रंग अलग होने से ही इनका पूरा लुक बदल गया। बाकि इस लुक में इन्होंने पोनीटेल बनाई है। इस तरह का मिक्स ऐंड मैच पैटर्न आपको एक ही कुर्ते को अलग-अलग तरीके से पहनने का आइडिया देगा।

गोटा पत्ती दुपट्टा से बढ़ाया स्पार्क…

फेस्टिव सीजन में सिर्फ ट्रेडिशनल कपड़े ही नहीं बल्कि ब्राइट रंग भी बहुत अच्छे लगते हैं। अपने सफेद लखनवी कुर्ते के साथ जयपुरी प्रिंट के गोटा-पत्ती दुपट्टे को स्टाइल किया है। लखनऊ और जयपुर की संस्कृति का ये संगम बहुत ही प्यारा लग रहा है। आप भी नवरात्रि से लेकर दीवाली तक किसी भी मौके पर इस लुक को अपना सकती हैं।

Back to top button