बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं श्रद्धा कपूर, मौसी पद्मिनी दिया यह संकेत

क्या आख़िर सच में श्रद्धा कपूर शादी करने जा रही हैं...

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। वहीं श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। जी हां बता दें कि वे फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं और ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि वे जल्द ही बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

वहीं अब इन अफवाहों पर श्रद्धा कपूर की रिलेटिव पद्मिनी कोल्हापुरी और पद्मिनी के बेटे प्रियांक शर्मा ने रिएक्ट किया है और फैंस को शादी से जुड़ी सच्चाई बताई है। तो आइए जानते हैं कि क्या आख़िर सच में श्रद्धा कपूर शादी करने जा रही हैं…

Shrdha Kapoor

बता दें कि हाल ही में श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक्ट्रेस की रोहन से शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा श्रद्धा के कजिन भाई प्रियांक शर्मा ने भी इन बातों पर चुप्पी तोड़ी।

Shrdha Kapoor

एक इंटरव्यू में जब प्रियांक शर्मा से श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ की शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं लेकिन हां अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं तो जाहिर है। शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। क्यों नहीं?”

Shrdha Kapoor

वहीं श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर कहती हैं कि, क्या बात है! ये बहुत ही अजीब सवाल है। अगर वैसा होगा तो आपको खबर मिल जाएगी। इसके अलावा बता दें कि इससे पहले रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने बताया था कि रोहन और श्रद्धा कॉलेज के दिनों से फ्रेंड हैं। इसके अलावा जुहू में भी उनके कई कॉमन फ्रेंड हैं। वे दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत अच्छा कर रहे हैं। इसलिए वे शादी को लेकर जो भी फैसला लेंगे, परिवार उसमें उनका साथ देगा क्योंकि वह जो भी फैसला लेंगे, सही होगा।

Shrdha Kapoor

बता दें कि 2019 में, श्रद्धा ने एक मैगजीन फोटोशूट किया था, जिसके लिए उन्होंने रोहन के साथ काम किया था। उस समय, श्रद्धा और रोहन दोनों को उनके भाई सिद्धांत कपूर और को-एक्टर वरुण धवन ने खूब चिढ़ाया। तभी से इनका रिलेशनशिप कन्फर्म हो गया। इसके अलावा दोनों को कई बार एक-साथ स्पाॅट किया जाता है। श्रद्धा के भाई प्रियांक शर्मा की शादी में भी रोहन नजर आए थे। वहीं आखिर में वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘लव राजन’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Shrdha Kapoor

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

Back to top button