विशेष

Independence Day 2021: भारत के अलावा ये देश भी 15 अगस्त को ही मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस। जानिए…

15 अगस्त को भारत के साथ ही ये देश भी मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस। इसी दिन ये देश हुए थे स्वतंत्र...

आजादी प्रत्येक मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है। हमें आजादी, करीब दो सौ सालों की गुलामी के बाद साल 1947 में मिली। जब भारत आजाद हुआ तो उसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति दी। इसके बाद से हर साल 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम अपने राष्ट्र गौरव तिरंगे को सम्मान देते हैं, साथ ही उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से भारत को आजादी मिली थी।

independence day

आज़ादी के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र (Democratic Country) बनकर सामने आया। जी हां यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं और ध्वजारोहण करते हैं। हम आपको बता दे कि भारत के अलावा भी कुछ ऐसे देश है जो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो 15 अगस्त को ही स्वतन्त्रता दिवस मनाते हैं।

Apart from India, these countries also became independent on 15th August

बहरीन (Bahrain)…

Apart from India, these countries also became independent on 15th August

बता दें कि ब्रिटिश हुकूमत से बहरीन को 15 अगस्त को आजादी प्राप्त हुई थी। दिलमुन सभ्यता (Dilmun Civilisation) की प्राचीन भूमि बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटिश शासकों से लड़कर स्वतंत्रता प्राप्त की थी। 19 वीं सदी में ब्रिटिश शासन से पहले भी बहरीन पर अरब और पुर्तगाल सहित कई देशों ने राज किया था।

द डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों (The Democratic Republic of the Congo)…

Apart from India, these countries also became independent on 15th August

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Congo) ने भी 15 अगस्त 1960 के ही दिन फ्रांसीसी शासकों से पूरी तरह स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह देश मध्य अफ्रीकी क्षेत्र में आता है। 1880 में फ्रांसीसी शासकों ने इसे गुलाम बना लिया। पहले यह देश फ्रांसीसी कांगो (French Congo) के रूप में जाना गया, फिर 1903 में मध्य कांगो (Middle Congo) के रूप में जाना गया। आजादी के बाद  ‘फुलबर्ट यूलू’ (Fulbert Youlou) देश के पहले राष्ट्रपति बने और 1963 तक शासन किया।

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया (North Korea and South Korea)…

Apart from India, these countries also became independent on 15th August

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों ही कोरियन देश 15 अगस्त को ही अपनी आजादी का दिन मनाते हैं। हर साल, 15 अगस्त को दोनों देशों में छुट्टी रहती है और इसे ‘जापान से स्वतंत्रता’ वाले दिन के रूप में मनाया जाता है। साल 1945 में अमेरिका और सोवियत सेना ने मिलकर कोरिया पर 35 साल पुराने जापानी कब्जे को खत्म कर दिया था और इसे स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था।

1945 में इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) खत्म हुआ था। इसके बाद 1948 में कोरिया सोवियत समर्थित उत्तर (North Korea) और अमेरिका समर्थित दक्षिण (South Korea) के बीच बंट गया। दक्षिण कोरिया को ऑफिशियल तौर पर कोरिया रिपब्लिक के रूप में माना जाता है।

लिकटेंस्टीन (Leichtenstein)…

Apart from India, these countries also became independent on 15th August

वहीं लिकटेंस्टीन, दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। जिसने 1866 में जर्मन शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की और 1940 से 15 अगस्त को अपने राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। 5 अगस्त 1940 को, लिकटेंस्टीन की रियासत की सरकार ने आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त को देश का राष्ट्रीय छुट्टी का दिन घोषित किया था। लिस्टेंस्टीन की रियासत की सरकार ने ऑफिशियल तौर पर 15 अगस्त को देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।

Back to top button