बॉलीवुड

लंबे समय बाद भारत लौटी सोनम कपूर। उनके ड्रेस देखकर लोगों ने बोला प्रेग्नेंट हो गई है क्या?

सोनम कपूर काफ़ी समय बाद मिली अपने पिता अनिल कपूर से। फ़िर हुआ ऐसा कि निकल पड़े आंसू...

सोनम कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जो कि अपने पिता और अपनी बहन रिया कपूर के बेहद ही करीब हैं। सोनम अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पिता अनिल कपूर के साथ बचपन की यादों को ताजा करती रहती हैं। सोनम कपूर और अनिल कपूर को बॉलीवुड में पिता और पुत्री की सबसे अच्छी जोड़ी माना जाता है। इनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है। सोनम कपूर काफी समय से अपने पिता अनिल कपूर और अपने परिवार से दूर थी और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करती रहती थीं। हाल ही में जब वह काफी समय बाद अपने पिता से मिली। तो वो इतनी भावुक हो गईं कि उनके आंखों से आंसू छलक गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


गौरतलब हो कि कोरोना की वजह से न सिर्फ भारत में बल्कि विश्वभर में एहतियात बरतने के लिए लॉकडाउन काफ़ी समय से लगाया गया था। हालांकि कुछ समय पहले से कई जगहों से लॉकडाउन तो हट गया था, लेकिन देश-विदेश की कई फ्लाइट्स की उड़ान पर रोक लगी हुई थी। ऐसे में कोरोना महामारी की वजह से सोनम कपूर भी करीब सालभर से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में ही रह रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


Sonam Kapoor

अब जाकर जब वह बीते दिनों क़रीब एक साल बाद भारत लौटी तो उन्हें एयरपोर्ट पर पिकअप करने उनके पिता अनिल कपूर पहुँचें। जहां सोनम कपूर अपने पिता को काफ़ी लम्बे समय बाद देखने की वज़ह से भावुक हो गई और आँखों से आंसू निकल पड़े। वहीं सोनम कपूर की हालत देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही सोनम को लेकर लोग यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं वे प्रेग्नेंट तो नहीं?

Sonam Kapoor

जी हां बता दें कि सोनम लंबे समय से लंदन में थीं। इस बीच उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे अपने घर को मिस कर रही हैं और मुंबई आना चाहती हैं। मंगलवार रात जब वे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। तो सोनम कपूर ने लूज फिट पेप्लम स्टाइल टॉप और स्कर्ट पहन रखा था। उनको देखकर कुछ लोग उनके प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगा रहे हैं। एक व्यक्ति ने सोनम को देखकर कहा कि, ” ऐसा लग रहा है कि इसकी हेल्थ ठीक नहीं है।” वही एक दूसरा व्यक्ति बोला कुछ गड़बड़ लग रहा है।

Sonam Kapoor

इतना ही नहीं सोनम को रोता देखकर एक ने पूछा कि आखिर ये रो क्यों रही है? तो एक ने बोला अब इसकी आजादी छीन जाएगी। वहीं एक अन्य से कमेंट करते हुए लिखा कि फ्रीडम चली गई है इसलिए रो रही है। इसके अलावा एक ने कहा कि लगता है अपने पति से लड़कर आई है। वहीं ज्यादातर फैन्स ने सोनम के प्रेग्नेट होने को लेकर ही कमेंट्स किए।

Sonam Kapoor

बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें लंदन की आजादी पसंद है। वह अपना खाना खुद बनाती हैं, सफाई करती हैं और ग्रोसरी लेने भी जाती हैं। उन्होंने बताया था कि वो भारत जाकर अपने परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए तरस रही हैं। ऐसे में अब जब वह भारत लौट आई हैं और एयरपोर्ट पर आते ही अपने पिता को देखकर रोने लगी। तो उसके बाद से ही सोशल मीडिया यूज़र्स उनके रिएक्शन और बीते दिनों वायरल हुई इंटरव्यू को आधार बनाकर चटकारे लगा रहें हैं।

Sonam Kapoor

अनिल कपूर को देखकर सोनम के मुंह से निकला ये शब्द…

Sonam Kapoor

वहीं अनिल कपूर अपनी लाड़ली सोनम कपूर को एयरपोर्ट पर लेने के लिए पहुंचे थें। सोनम कपूर एयरपोर्ट टर्मिनल से जैसे ही बाहर निकली उनके सामने उनके पिता अनिल कपूर खड़े हुए थे। अपने पिता को देखते ही सोनम कपूर के मुंह से एक ही शब्द निकला जो था ‘पापा।’ सोनम कपूर अपने पिता को देखकर पूरी तरह से भावुक हो गईं। अनिल कपूर को देखते ही बेटी सोनम कपूर ने उन्हें अपने गले से लगा लिया और वो रो पड़ीं, लेकिन मीडिया के सामने सोनम सिर नीचे करके अपने आंसुओ को छुपाती हुईं नजर आईं। अनिल कपूर ने भी बेटी के आंसू पोछकर उन्हें प्यार से पुचकारा। हालांकि उन्होंने थोड़ी देर में खुद को संभाल लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो…

Sonam Kapoor

बता दें कि सोनम की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो देखने के बाद उनके प्रशंसक भी काफी इमोशनल हो गए। बता दें कि अनिल कपूर ने भी एक मीडिया बातचीत में ये बात कही थी कि वो हर माता-पिता की तरह वो भी अपने बच्चों को याद करते हैं। जब उनके बच्चें उनसे दूर होते हैं तो वो उन्हें याद करते हैं। उनकी चिंता होती है। अनिल कपूर ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि हम एक टेक्नोलॉजी युग में हैं, जहां हम अपने बच्चों को देख सकते हैं और उनका हाल चाल ले सकते हैं। बता दें कि ऑफ-स्क्रीन के साथ पिता और बेटी की ये जोड़ी बड़े परदे पर भी नजर आ चुकी है।

Back to top button