दिलचस्प

Funny Video: नोटों की गड्डी लेकर दुल्हन के पास पहुंच गया लड़का, फिर जो हुआ वह लोटपोट कर देगा

शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज की भरमार भी हो गई है। इनमें से कुछ वीडियो बड़े सुंदर होते हैं, कुछ भावुक कर देते हैं तो कुछ इतना हँसाते हैं की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। भारतीय शादियों में अक्सर एक से बढ़कर एक फनी चीजें होती रहती है। लोग इन शादियों में कभी कभी ऐसी अजीब हरकतें कर जाते हैं जिसके चलते दूल्हा दुल्हन की बजाय कोई दूसरा ही शादी की सारी लाइमलाइट चुरा ले जाता है।

आज हम जो वीडियो आपका दिखाने जा रहे हैं उसमें भी कुछ ऐसा ही कमाल होता है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो सबको बड़ा गुदगुदा रहा है। इस वीडियो में एक लड़का दूल्हा दुल्हन के सामने कुछ ऐसी हरकत कर देता है जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है। किसी को उम्मीद नहीं रहती है की ये लड़का ऐसा कुछ भी करेगा। यहां तक की स्टेज पर खड़ा दूल्हा भी लड़के की हरकत देख दंग रह जाता है।

funny-video-man-did-weird-things-in-wedding

वीडियो में हम देख सकते हैं की दूल्हा दुल्हन स्टेज पर मेहमानों से मिल रहे हैं। तभी एक लड़का स्टेज पर नोटों की गड्डी लेकर स्टेज पर चढ़ता है। पहले वह दूल्हा दुल्हन के पास जाकर अजीब से इशारे करता है और फिर नोटों की गड्डी को दूल्हा दुल्हन के ऊपर घुमाता है। अंत में वह स्टेज से जाते जाते इस नोटों की गड्डी को दूल्हे के ऊपर फेंक देता है। इसके बाद वह फिर से स्टाइल में कुछ इशारे करता है और स्टेज से नीचे उतर जाता है।

लड़के का यह स्वैग देख हर कोई हैरान रह जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग लड़के की इस हरकत के मजे भी ले रहे हैं। हर कोई लड़के की हरकत देख यही बोल रहा है की भाई का क्या स्वैग है। वहीं कुछ और कमेंट्स कर लड़के की इस हरकत की बुराई भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘patnahd’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं।

funny-video-man-did-weird-things-in-wedding

एक यूजर ने लिखा कि ‘ये लड़का क्या चीज है? कहीं ये एलियन तो नहीं? क्योंकि इसकी हरकते देख यही लग रहा है की ये इस ग्रह का प्राणी नहीं है।’ फिर एक यूजर लिखता है कि ‘इस लड़के ने शादी में आने से पहले जो नशा किया है वही अपुन को भी चाहिए।’ एक अन्य कमेन्ट आता है कि ‘ये लड़का अपनी अलग ही दुनिया में है। मुझे भी लाइफ में बस ऐसा ही आत्मविश्वास चाहिए।’ बस इसी तरह के और भी की मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको पहले वीडियो दिखा देते हैं।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PATNA in HD (@patnahd)


वैसे आप लोगों को लड़के की यह हरकत कैसी लगी हमे कमेन्ट सेक्शन में जरूर बताएं। यदि आपकी शादी में कोई लड़का आकर ऐसी ऊटपटाँग चीजें करने लगे तो आपका रिएक्शन क्या होगा? वैसे यदि वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button