राशिफल

Rashifal 12 July: आज 6 राशियों का साथ देगा भाग्य, इन जातकों को चारों तरफ से मिलेंगी खुशियां

हम आपको सोमवार 12 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 July 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। काम के मोर्चे पर आपके सहयोगी साथ देंगे। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका आत्मविश्वास आपको दूसरों से अलग बना देगा। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन की सफलता के लिए किसी जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता अनुसार दान करे, लाभ मिलेगा। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। किसी बड़े समारोह में जा सकते हैं। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जो कला एवं रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें अपना कौशल दिखाने को कई नए मौक़े मिलेंगे। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा दिया उपहार प्यार से भर देगा। धैर्य के साथ समय व्यतीत होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी।

Shiv ji

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको नौकरी और व्‍यापार में विशेष रूप से लाभ होने की उम्‍मीद है। आज निवेश अच्‍छा फल देंगे। सरकारी जॉब करने वालों को पदोन्नति को कामकाज की प्लानिंग करनी पड़ सकती है इसके साथ ही काम करने के तरीकों में सुधार भी होगा। अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। आज जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रिय का मूड काफी धार्मिक हो सकता है। अकस्मात बड़े लाभ से आप प्रसन्न दिख सकते है। दांपत्य जीवन में ख़ुशियाँ आपकी बनी रह सकती है। न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। किसी मामले में लापरवाही न करें

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा। आपकी आर्थिक परिस्थिति अच्छी बनी रह सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज परिवार के लिए कुछ खास वक्‍त निकालेंगे। कारोबार में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दोस्‍तों के घर आने से आपका मूड भी बदलेगा। दिन आपका पहले से ज्यादा अच्छा रह सकता है। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग आपसे जानकारी छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अच्छे परिणाम की आपको प्राप्ति हो सकती है। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। कार्यालय में सहकर्मी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शांति से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें, सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके साहस में वृद्धि होगी। आप के विरोधी शांत रहेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा और खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपने गुरु की सलाह लंबे समय से चले आ रहे दुखों को खत्म करने के लिए लेनी चाहिए। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। तेजी से बदलते हुए विचार आपको परेशान कर सकते हैं।

Ganesh ji

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें, खान-पान का ध्यान रखें। अत्यधिक थकान से बचने के लिए नियमित आराम व विश्राम आपके लिए महत्वपूर्ण और अनिवार्य होगा। आज नौकरी और व्‍यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। धर्म, रीति-रिवाज, ध्यान और प्रार्थना आपको शांति, शक्ति और प्रेरणा देंगे। पीपल के वृक्ष को दूध और जल अर्पित करने से विपत्तियों का नाश होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज पैसे कमाने की कोशिश करेंगे। नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपस में बातचीत करने से एक दूसरे के बीच चली आ रही दूरी समाप्त होगी। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएं। शादी विवाह की वार्ता संभव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ संभव है। गृहोपयोगी वस्‍तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आज किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलेंगे। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें।

आपने Rashifal 12 July का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 July का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 July 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : साल में केवल पांच घंटे ही खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, अचानक से जलती है चमत्कारी ज्योत

Back to top button