दिलचस्प

घर के कामकाज छोड़ भाभीजी करने लगी डांस, घूंघट में लगाए ऐसे ठुमके कि हर कोई देखता रह गया

डांस करना हर किसी को पसंद होता है। नाचने गाने से हमारा स्ट्रेस भी कम होता है। हम फिजिकाली और मेंटली फिट रहते हैं। अब नाच गाने का ऐसा है कि कुछ लोग अकेले में इसे करना पसंद करते हैं तो कुछ बिना किसी शर्म और हिचक के सावर्जनीक रूप से नाचते हैं। इस सोशल मीडिया के जमाने में तो लोग अपने डांस को रिकार्ड कर ऑनलाइन शेयर भी करते हैं। फेसबुक, टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर आपको कई ऐसे डांस वीडियो मिल जाएंगे।

आमतौर पर जब कोई लड़की वेस्टर्न कपड़े पहन डांस करती है तो किसी को कोई खास आश्चर्य नहीं होता है। लेकिन जब एक भाभी की उम्र की महिला साड़ी पहन ठुमके लगाने लगे तो हर किसी को हैरानी होती है। पहली बात तो ये कि आपकी उम्र कुछ भी हो, डांस करने में कोई बुराई नहीं है। आपको भी बाकी सभी लोगों की तरह खुलकर नाचने और इन्जॉय करने का हक होता है। इसलिए महिलाओं के डांस पर आलोचना करने वालों को चुप ही रहना चाहिए।

साड़ी पहनकर डांस करना काफी मुश्किल भी होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो अक्सर साड़ी पहनकर कमरतोड़ डांस करती है। रिया सिंह नाम की यह महिला इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती है। यहां पर वह अपने डांस के शानदार वीडियोज साझा करती रहती है। इन दिनों उनके सभी डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खासकर उनका घूंघट लेकर कमर मटकाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riya Singh.. (@ranjana6564_riyasingh)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riya Singh.. (@ranjana6564_riyasingh)


रिया सिंह को इंस्टाग्राम पर एक लाख 60 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे अभी तक 500 से ज्यादा पोस्ट कर चुकी हैं। इनमें अधिकत उनके डांस वीडियो ही होते हैं। रिया की पोस्ट की सबसे बड़ी हाइलाइट साड़ी में किया गया धमाकेदार डांस होता है। उन्हें देख घर घर रहने वाली एक आम घरेलू महिला की याद आ जाती है। आमतौर पर ये मिडिल क्लास महिलाएं अपना पूरा जीवन घर के काम काज और किचन चौके में ही गुजार देती है। ऐसे में रिया ने इस परंपरा को तोड़ते हुए समाज को दिखाया है कि एक महिला खुलकर नाच के भी अपनी लाइफ इन्जॉय कर सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riya Singh.. (@ranjana6564_riyasingh)


सोशल मीडिया पर तो फैंस रिया का यह अंदाज बड़ा ही पसंद कर रहे हैं। उनके वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आते हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘भाभी जी आपका डांस देखकर दिल खुश हो जाता है। सारी चिंताएं भूल जाता हूँ।’ वहीं एक महिला यूजर कमेंट कर लिखती हैं कि ‘आप एक प्रेरणा है। आपको डांस करता देख मेरा भी मन करता है कि मैं खुलकर नाचू और अपना स्ट्रेस रिलीज कर दूं।’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riya Singh.. (@ranjana6564_riyasingh)


वैसे आप लोगों को भाभीजी का यह नाच गाना कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि आपके घर की महिलाएं इस तरह साड़ी पहन नाचती गाती है तो क्या आपको कोई दिक्कत होगी? क्या महिलाओं को भी इस तरह की आजादी दी जानी चाहिए? हमे अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो शेयर करना न भूलें।

Back to top button