दिलचस्प

चमत्कार: बच्ची के ऊपर से गुजर जाती है कार, लेकिन एक खरोंच नहीं आयी बच्ची को… वीडियो वायरल!

इस दुनिया में कई ऐसे चमत्कार होते हैं जो यह यकीन दिलाते हैं कि भगवान आज भी हमारे साथ ही हैं। वह कदम-कदम पर इंसानों के साथ रहते हैं और समय पड़ने पर उनका मार्गदर्शन करते हैं साथ ही साथ उनकी मुसीबत से रक्षा भी करते हैं। जो लोग यह मानते हैं कि भगवान नहीं होते हैं, उन्हें शायद ईश्वर के चमत्कारों के बारे में पता नहीं है।

नहीं होता कुछ भी बिना ईश्वर की मर्जी के:

यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि बिना ईश्वर की मर्जी के किसी को कोई नुकसान नहीं होता है। जब तक भगवान नहीं चाहते हैं कि व्यक्ति का बुरा हो तब तक कोई लाख कोशिश क्यों ना कर ले, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। अगर आपको यकीन ना हो रहा हो तो आप इस घटना के बारे में सुनकर पक्का यकीन करने लगेंगे।

हादसे हर इंसान के जीवन में घटते हैं। जब हादसे घटते हैं तो अचानक ही घटते हैं। ऐसे में व्यक्ति को सोचने का भी समय नहीं मिलता है। वह कुछ करें इससे पहले ही घटना हो जाती है। सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है।

होता है ईश्वर का चमत्कार और बच जाता है बच्चा:

दरअसल यह हदसा एक छोटी बच्ची के साथ हुआ। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि घर के बाहर एक बच्ची गेट के सामने खड़ी है। अचानक सामने से एक सांड गुजरता है। तब तक वहां दूसरे बच्चे को गोद में लिए एक महिला आ जाती है, जो शायद उस बच्चे की मां थी। दूसरी बच्ची सड़क की तरफ भागती है, तभी दूसरी तरफ से आ रही एक गाड़ी उसके ऊपर से गुजर जाती है। कार सवार वहां से डर के मारे भाग जाता है।

महिला यह देखकर कार के पीछे भागती है, लेकिन तब तक कार काफी दूर निकल जाती है। अब इसे भगवान का चमत्कार ही कहें या कुछ और बच्ची को एक खरोंच भी नहीं आती है और वह उठकर अपनी मां के पास चली आती है। आपको बता दें कि यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन यह घटनास्थल पर मौजूद CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। इस वीडियो को 17 मई को कुक नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था। तब से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो देखें-

https://www.facebook.com/Kukunivers/videos/1826160450742483/

 

***

Back to top button