राजनीति
Trending

#CongressToolkitExposed, जानिए कैसे मोदी सरकार को बदनाम करने में लगी कांग्रेस…

देश में लगातार विपक्ष कोरोना काल में मोदी सरकार की छवि धूमिल करने में लगी हुई है। आएं दिन विपक्ष देश में वैक्सीन, ऑक्सीजन और बेड की कमी को लेकर केंद्र सरकार को घेर रही है। कभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री मोदी पर यह आरोप लगाते है कि वह मुख्यमंत्रियों की बैठक में सिर्फ़ “मन की बात” करते हैं। तो कभी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश के बच्चों के लिए बनी वैक्सीन विदेश में बेचने का आरोप लगाते है। देश के बच्चों की वैक्सीन विदेश भेजने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों को ज़रा भी शायद इस बात का ध्यान नहीं रहा कि अभी तक जब बच्चों के लिए वैक्सीन बनी नहीं, फ़िर उसका व्यापार कैसा?

sambit patra

कुल-मिलाकर आपदा में अवसर तलाशने की फ़िराक में कांग्रेस लगातार नज़र आती है। जिस पर अब पलटवार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर गिद्ध की राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस कोरोना के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने का काम कर रही है। कांग्रेस ने इसके लिए एक टूलकिट तैयार की है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आपदा में राजनीति कर रही है।


इतना ही नहीं भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, ” यह कहते हुए काफ़ी घृणा हो रही है कि राहुल गांधी इस महामारी के दौर में भी देश के प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करना चाहते हैं। म्यूटेंट स्ट्रेन को ‘मोदी स्ट्रेन” कहने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेरित हो रहें। विदेशी पत्रकार के सहारे भारत का नाम बदनाम करने में विपक्षी कोई कसर नहीं छोड़ रहें।”

इतना ही नहीं संबित पात्रा ने एक ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के रिसर्च डिपार्टमेंट का पेपर शेयर किया। जिसमें यह स्पष्ट लिखा है कि भारत मे पाएं गए नए म्यूटेंट को सोशल मीडिया के कार्यकर्ता इसे “मोदी म्यूटेंट” कह सकते हैं। अब कांग्रेसियों की सोच देखिए जो कभी कोरोना की वैक्सीन को “मोदी वैक्सिन”, बता रहें थे। अब उनकी नियत इतनी रसातल में गिर गई है कि एक महामारी को भी मोदी की देन बताने लगे हैं। क्या एक स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष की यही भूमिका होती है? अब यह बड़ा प्रश्न खड़ा होता है, क्योंकि कांग्रेस किसी विपक्ष की भूमिका में नहीं, बल्कि एक एजेंडा चलाने वाले संगठन के रूप में कार्य कर रही। जो देश की आंतरिक स्थिति के लिए जायज़ नहीं।


इसके अलावा कांग्रेसी टूल किट को लेकर संबित पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस ने महामारी के समय ऐसे ही ‘टूलकिट’ के जरिए सरकार के घेरने के लिए विभिन्न माध्यमों से देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी (पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष) ने महामारी को प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने के मौके के रूप में इस्तेमाल किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोरोना के नए स्ट्रेन को “मोदी स्ट्रेन” का नाम देने का निर्देश दिया। विदेश पत्रकारों की मदद से भारत को बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई। पात्रा ने कहा कि कोरोना का जो नया स्ट्रेन आया है और उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारतीय स्ट्रेन कहने से मना कर दिया है लेकिन कांग्रेस इसे ‘‘इंडियन स्ट्रेन” और उससे भी आगे बढ़कर ‘‘मोदी स्ट्रेन” के नाम से प्रसारित करने में लगी है। पात्रा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है। कहीं न कहीं देश को पूरे विश्व में अपमानित और बदनाम करने के लिए एक वायरस को भारत के नाम, प्रधानमंत्री के नाम पर प्रतिपादित करने की चेष्टा है। मुझे लगता है यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दर्शाता है।

यहां एक बात तो स्पष्ट है कि जिस मुश्किल वक्त में सकारात्मक राजनीति विपक्ष को करनी चाहिए। उस दौरान वह आपदा में अवसर तलाश रही। आएं दिन देश की अवाम को ग़ुमराह कर रही। जो कहीं न कहीं एक लोकतांत्रिक पार्टी को शोभा नहीं देती। प्रधानमंत्री का विरोध कीजिए, लेकिन बेवज़ह उनकी नीतियों के प्रति भ्रम फैलाने का यह वक्त नहीं। विपक्ष के साथ कांग्रेस को यह समझना चाहिए। एकजुट होकर ही कोरोना पर विजय हासिल की जाती सकती, राजनीति बाद में भी हो सकती, लेकिन कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों ही देश के हित मे नहीं लग रही। तभी तो वह विदेशी एजेंडे का प्रचार कर रही।

Back to top button