राशिफल

Rashifal 23 April: माता रानी की कृपा से आज इन 3 राशियों के कार्य होंगे सिद्ध, छवि मजबूत होगी

हम आपको शुक्रवार 23 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कामकाज का तनाव आज कुछ कम हो सकता है। आज माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

विपरीत लोगों के प्रति आपका आकर्षण अच्छा खासा बढ़ सकता है। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्य लें। साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आज की गई मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। नई नौकरी या नया अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कर्मक्षेत्र के लिए समय अच्छा है। हो सकता है कि जो काम धीमी गति से चल रहा था उसमें अब तेजी आने की संभावना है। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा हो सकती है। व्यापारियों के अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अगर किसी को आपने उधार पैसा दिया हुआ है तो मांग लीजिए, अन्यथा डूबने की संभावना हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपका झगड़ालू स्वभाव आपके शत्रुओं की लिस्ट लंबी कर सकता है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। शिक्षा के क्षेत्र मे आधुनिक तरीके सफलता देंगे। पारिवरिक और आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप से सुधार होगा। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उनको अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपसी बातचीत और व्यवहार में सावधानी बरतें। पारियों को अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आर्थिक तनाव और जिम्मेदारियों का बोझ मन को विचलित कर सकता है। धैर्य का त्याग न करें। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज पैरों में दर्द आपको परेशान करने वाला होगा। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। प्रयास से सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में काम का प्रभाव पड़ेगा जिसकी वजह से आप परिवार से कटे कटे रहेंगे। आज आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से बचने की सलाह दी जाती है। संतान से संबंधित अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। व्यापारियों का दिन फायदेमंद रहेगा। अगर आप सरकार के नियमों का पालन करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी। कामों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का ध्यान कीजिए। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है। व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

समस्त प्रकार के प्रसंगों में आप लोगों को जानने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। धन की इच्छा तनाव को जन्म देगी, जिस कारण से कोई ऐसी गलती हो सकती है, जो हितकर न हो। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसको लेकर आप थोड़ा सा परेशान भी रहेंगें, लेकिन शाम तक स्थितियां आपके काबू में होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। विवादास्पद मुद्दों से आपको दूरी बनाए रखनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचना है। धैर्य बनाकर रखना है। पैसों की बात करें तो आज उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए अच्छे खान-पान के साथ रोजाना व्यायाम भी करें। इस समय स्वास्थ्य के साथ लापरवाही करने से बचें। अपने मुंह से आपको कोई ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मेहनत से आप हर काम करने में सक्षम रह सकते हैं। आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। काफी समय बाद आपका आज का दिन फायदे में रहेगा। आपको खुशी का अनुभव होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा और आपको धन लाभ होगा। अटका हुआ काम पूर्ण हो जाने वाला है। विदेश यात्रा करने की सम्भावना बन रही है।

आपने Rashifal 23 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : किस्मत के धनी होते हैं ये चार राशि वाले लोग, सदा पैसों से भरा रहता है घर

Back to top button