अध्यात्म

मिल जाएगा ग्रह दोष से छुटकारा, बस तकिए के नीचे रखें दें ये वस्तु

प्रत्येक ग्रह से कुछ अच्छे व कुछ बुरे प्रभाव जुड़े होते हैं। इन ग्रहों के कारण जीवन पर काफी असर पड़ता है। अगर कुंडली में नवग्रहों की स्थिरता सही न हो तो लाल किताब में बताए गए इन उपायों को कर दें। ये उपाय करने से ग्रहों की स्थिति में सुधार आ जाएगा और इनके बुरे प्रभाव से आपकी रक्षा होगा।

नवग्रह पूजन विधि

लाल किताब के अनुसार जो ग्रह आपकी कुंडली में सही स्थान पर नहीं है। उससे नाता रखने वाली चीजों को रात को सोते हुए अपने तकिए के नीचे रख दें। ऐसा करने से वो ग्रह आपको शुभ फल प्रदान करने लग जाएगा।

सूर्य ग्रह

सूर्य ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए रात को सोते हुए अपने बिस्तर के नीचे एक तांबे का बर्तन रख दें। इस बर्तन को पानी से भर दें और इसमें थोड़ा लाल चंदन मिला दें। अगले दिन इस पानी से सूर्य को अर्घ्य दे दें। ये उपाय करते ही सूर्य ग्रह आपके अनूकुल फल प्रदान करने लग जाएगा। बस इस चीज का ध्यान रखें की जिस बर्तन का आप प्रयोग करें वो तांबे का ही हो। ये उपाय करने के अलावा रोज सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी किया करें।

चंद्र ग्रह

चंद्र ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए बैड के नीचे चांदी के पात्र में जल भरकर रखें और इस पानी को किसी पेड़ पर चढ़ा दें। हो सके तो चांदी के गहने भी पहनें। दरअसल चंद्र ग्रह का नाता चांदी की वस्तु से जुड़ा होता है। ऐसे में इस धातु तो धारण करना भी लाभकारी होती है।

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह की स्थिति में सुधार लागने के लिए कांसे के बर्तन में जल भरकर इसे अपने बैड के नीचे रख दें। ये उपाय सोमवार की रात को करें और अगले दिन सुबह किसी पेड़ पर ये जल अर्पित कर दें। इसके अलावा मंगलवार को हनुमान चालीसा को पढ़ें और शिवजी को लाल रंग का फूल भी अर्पित करें।

बुध ग्रह

बुध ग्रह के कारण अगर जीवन में परेशानियां खड़ी हो रही हैं। तो आप बिस्तर के नीचे सोने की कोई वस्तु रखकर सोया करें। इसके अलावा आप चाहें तो हरे रंग की दाल भी बिस्तर के नीचे रख सकते हैं। रात को सोने से पहले एक बर्तन के अंदर हरे रंग की दाल को भिगोने के लिए डाल दें। अगले दिन इस दाल को पानी से निकालकर गाय को खाने को दे दें। ये उपाय करने से बुध ग्रह आपके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशनी खड़ी नहीं करेगा।

देवगुरू बृहस्पति

बृहस्पति ग्रह की स्थिति कुंडली में मजबूत बनीं रहे। इसके लिए तकिए के नीचे हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर रख दें। इसके अलावा हर गुरुवार को केलों का दान करें और केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ की पूजा करते हुए इसपर जल अर्पित करें। फिर चने की दाल और थोड़ी हल्दी इस पेड़ पर चढ़ा दें।

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए चांदी की मछली बनाकर उसे तकिए के नीचे रखें दें। या फिर चांदी के पात्र में जल भरकर पलंग के नीचे रखें। फिर अगले दिन इस जल को किसी पेड़ पर चढ़ा दें।

शनि ग्रह

शनि ग्रह के प्रभाव को कम करने के लिए अपने बिस्तर के नीचे लोहे के पात्र में जल भरकर रख दें। इसके अलावा बैड के नीचे शनिदेव का प्रिय रत्न नीलम भी रख सकते हैं।

राहु-केतु ग्रह

राहु और केतु ग्रह को छाया ग्रह कहा जाता है। इनके कुंडली में भारी होने पर कार्य के सफल होने में बाधा आती है और पैरों में दर्द होती है। इन ग्रहों के बुरे असर को कम करने हेतु आप लोहे की वस्तु तकिए के नीचे रखकर सोया करें। वहीं इस वस्तु को आप शनिदेव को चढ़ा दें।

तो ये थे कुछ उपाय जिन्हें करने से ग्रह दोष को दूर किया जा सकता है और इनके बुरे असर से बचा जा सकता है। अगर आपके जीवन में किसी भी ग्रह के कारण कोई परेशनी आए तो बस ये उपाय कर लें।

Back to top button