रिलेशनशिप्स

ये है पतियों को वश में करने का रामबाण नुस्खा, हर पत्नी को इसे आजमाना चाहिए

पति पत्नी के रिश्ते में नोकझोंक होना आम बात है। पत्नियों को अक्सर यही शिकायत रहती है कि उनके पति उनका कहना नहीं मानते हैं। वे हमेशा अपने मन की ही करते हैं। ऐसे में हर बीवी अपने हसबैन्ड को काबू में रखना चाहती है। यदि आपकी भी यही इच्छा है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप अपने पति को आसानी से काबू में रख सकती हैं ।

1. पति को काबू में रखने के लिए पहले आपको उनका दिल जितना होगा। वह आपकी हर बात तभी मानेगा जब आप उनकी आर बात मानेंगी। यदि मान नहीं भी पाए तो कम से कम पूरी बात सुनिए जरूर। उन पर नाराज मत होइए। बल्कि शांति, प्यार और लॉजिक के साथ उन्हें बताएं कि आप उनकी बात क्यों नहीं मान सकती हैं।

2. पत्नियों की पति को ताने मारने की बहुत बुरी आदत होती है। इस कारण घर में बहुत लड़ाई झगड़े होते हैं। ये ताना कई बार पति को ऐसा चुभ जाता है कि उसे अपनी ही बीवी से नफरत हो जाती है। वह उसकी नजर से उतर जाती है। फिर वह उसकी कोई बात नहीं सुनता है। इसलिए पति को अपने बस में रखना है तो तानों का नहीं प्यारी भरी बातों का सहारा लें।

3. वर्क और ऑफिस के काम को लेकर पतियों को दखलंदाज़ी पसंद नहीं होती है। इसलिए उनके काम को लेकर उनसे कोई बहसबाजी न करें। न ही काम के समय उन्हें डिस्टर्ब करें। बस जब वह थक हारकर घर आए तो उनसे उनके हालचाल और दिन कैसा गया यही पूछ लें।

4. कुछ पत्नियों को गड़े मुर्दे उखाड़ने की आदत होती है। वह बहुत पुरानी पुरानी बात कई सालों तक दोहराती रहती है। जो बीत गया है उसे फिर से न खुरचें। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। भविष्य की प्लानिंग करें। इससे पति आपका हर बात में खुशी खुशी साथ देगा।

5. कई बार गलतफहमी की वजह से भी पति पत्नी के बीच के रिश्ते बिगड़ जाते हैं। इसलिए जब भी कोई लड़ाई झगड़ा हो तो डायरेक्ट एक दूसरे से बात करें। जिस बात को लेकर समस्या है उसका शांति से और मिलकर समाधान खोजें। सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करें। एक दूसरे पर भरोसा करें।

6. शादी के बाद अक्सर रोमांस मर जाता है। ऐसे में अपने पति को रिझाने के लिए घर में रोमांटिक माहौल बनाएं। या फिर बहार डिनर, वैकैशन पर जाए। आप अपने लुक के साथ भी प्रयोग कर सकती हैं। थोड़ी मॉडर्न और स्टाइलिश बन पति को एक बार फिर से अपना दीवाना बना सकती हैं। इससे वह आपकी हर बात मानेगा।

Back to top button