राशिफल

Rashifal 15 January: आज इन 3 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, नौकरी में होगा प्रमोशन

हम आपको शुक्रवार 15 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 January 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको भागीदारी में लाभ होगा। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जीवन में पनप रही सभी परेशानियां इस दिन आपकी ख़त्म हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। हो सकता है किसी जरुरी काम से यात्रा भी करनी पड़ जाये।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी निवेश करने से पहले ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज किस कार्यक्रम में शामिल होने का आप सोच सकते है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी। आवेश में आकर कोई भी गलत निर्णय न लें अन्यथा पछताने के सिवा कुछ नहीं रह जाएगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज सामाज में उनकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप किसी पुराने परिचित से मिल सकते हैं। घर के साथ गुणवत्तापूर्ण वक्त बिताने का वक्त मिलेगा। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा। दूसरों पर चिल्लाने के बजाय समझदारी से काम लें। प्रॉपर्टी डीलर को बढ़िया जमीन अच्छे दामों में मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं, तो किसी बढ़िया नौकरी के मिलने की सम्भावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा और आपकी पार्टनर आपसे बहुत संतुष्ट रहेगी। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आनंद और उत्साह के साथ दिन बीतेगा। आप जैसे अपने संबंधों को चलाना चाहेंगे वह वैसे ही चलेंगे। आप अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करें। कुछ नए आइडिया सोचें कि कैसे संबंधों में रस भरा जा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

यह काम के मोर्चे पर एक व्यस्त दिन होगा क्योंकि एक अप्रत्याशित असाइनमेंट आपको व्यस्त रख सकता है। आपकी अपेक्षाओं की यदि उपेक्षा हो गई तब आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवहारिक रूप से होना संभव होता है। ‍आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। गुस्सा ना करें। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बन सकता है। अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहने का समय है। सोसाइटी में आज अपने बढ़िया काम के आप पहचाने जायेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप गुस्से और चिढ़चिढ़ेपन से बचने की कोशिश करें वरना आपका ही नुकसान हो जाएगा। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे। शीघ्र गुस्सा आएगा जो किसी झगड़े का कारण बन सकता है।आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गलत फैसलों से धन की हानि सम्भव है। व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्य जीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। भागीदारी के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सरकारी काम में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे। बाहर खाने- पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा में लाभ होगा। नौकरी में तरक्‍की के साथ स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इष्टदेव का स्मरण करें। बातचीत में संयत रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग हैं।

आपने Rashifal 15 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 January 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : संगम के किनारे आखिर क्यों लेटे हैं रामभक्त हनुमान? जाने इसके पीछे का रहस्य

Back to top button