बॉलीवुड

इन सितारों ने  ‘ये रिश्ता क्या कहलताा है’ को कहा अलविदा, एक को तो अब भी फैंस करते हैं मिस

टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और लोकप्रिय धारावाहिकों की लिस्ट में टॉप पर शुमार ये रिश्ता क्या कहलताा है पिछले काफी लंबे अर्शे से लोगों का मनोरंजन कर रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण इस सीरियल के स्टार कास्ट हैं।

धारावाहिक ने 12 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। खैर, आपको जानकर हैरानी होगी कि 2 दर्जन से भी अधिक कलाकार इस धारावाहिक को अब तक अलविदा कह चुके हैं।

इसके बावजूद इस धारावाहिक को फैंस उतने ही चाव से देखते हैं और इसके नए एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको उन स्टार्स की लिस्ट बताने वाले हैं, जिन्होंने इस शो को अलविदा कहा है।

मोहिना कुमारी सिंह

इस धारावाहिक में कीर्ति का रोल निभाने वाली मोहिना कुमारी सिंह ने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब वो अपने पति के साथ खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी जी  रही हैं।

पंखुरी अवस्थी

एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी ने इस धारावाहिक में कुछ दिनों तक वेदिका नाम का किरदार निभाया था। जैसे ही वेदिका का किरदार सीरियल में खत्म हुआ, तो उन्होंने धारावाहिक को अलविदा कह दिया।

करण मेहरा

इस धारावाहिक में नैतिक की भूमिका में कई सालों तक दिखने वाले करण मेहरा ने जब शो छोड़ने का फैसला किया तो सभी हैरान रह गए थे। बता दें कि करण ने बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए ये शो छोड़ दिया।

पारुल चौहान 

दरअसल पारूल चौहान को इस शो में दादी का किरदार मिल रहा था, जिसे उन्होंने नामंजूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

रोहन मेहरा

नक्क्ष के किरदार में दिखने वाले रोहन मेहरा ने अपने शानदार एक्टिंग से जलवे बिखेर दिए थे। रोहन ने भी बिग बॉस की वजह से ही शो छोड़ा था।

कांची सिंह

वैसे तो कांची सिंह ने कुछ ही दिनों के लिए ही धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलता है ज्वाइन किया था। बताया जाता है कि कांची अपने किरदार पर ज्यादा फोकस नहीं कर पा रही थीं।

ऋषि देव

रोहन मेहरा के बाद ऋषि देव ने इस धारावाहिक में नक्क्ष का रोल प्ले किया, मगर हाल ही में ऋषि ने भी शो छोड़ दिया है। ऐसे में नक्क्ष का किरदार अब शहजाद शेख निभा रहे हैं।

आशीष कपूर

आशीष कपूर की बात करें तो वो इस धारावाहिक में एक धोखेबाज पति का रोल प्ले कर रहे थे। मगर उन्होंने अब शो छोड़ दिया है।

अतहर हबी

अतहर हबीब आज से 7 साल पहले ही इस शो को अलविदा कह चुके हैं। बता दें कि वो इस धारावाहिक में अक्षरा के भाई का रोल करते थे।

दिव्या भटनागर

गुलाबो के किदार में जान भरने वाली एक्ट्रेस दिव्या भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। हालांकि दिव्या ने बेहद कम समय के लिए ही धारावाहिक ज्वाइन किया था।

संजय गांधी

अभिनेता संजय गांधी जब शो में काम कर रहे थे तो कुछ को-स्टार्स के साथ उनकी अनबन हो गई थी। इसके बाद संजय ने तुरंत इस शो को छोड़ने का मन बना लिया।

सोनाली वर्मा

सोनानी ने 2013 में ही इस शो को अलविदा कह दिया था। बता दें कि वो अक्षरा के मां का रोल निभाया करती थीं।

हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से ही हिना खान को एक नई पहचान मिली और वो 8 साल तक इस शो से लगातार जुड़ी रहीं। हालांकि अब हिना शो छोड़ चुकी हैं।

सुनीता रजवार

3 साल तक काम करने के बाद सुनीता कुछ नए प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ गईं और इस शो को छोड़ दिया। शो में सुनीता ने धनिया का रोल किया था।

व्रुशिका मेहता 

ग्लैमरस एक्ट्रेस व्रुशिका मेहता ने इस धारावाहिक में डॉक्टर रिद्धिमा का रोल प्ले किया था। हाल ही में व्रुशिका ने इस शो को अलविदा कहा है।

Back to top button