विशेष

माइकल जैक्सन को थी बच्चों से जुड़ी ये बुरी लत, घर पर पुलिस ने मारा छापा तो मिली थीं ये चीजें

माइकल जैक्सन दुनिया के इकलौते पॉप सिंगर रहे, जिन्हें दुनिया के हर कोने में जाना गया। माइकल जैक्सन की मौत को 11 साल हो चुके हैं। साल 2009 में 25 जून को माइकल जैक्सन की मौत सिर्फ 50 साल की उम्र में हो गई थी। लॉस एंजिल्स में उन्हें हार्ट अटैक आया था।

बताया गया कि पावरफुल एस्थेटिक प्राफूल दवा के ओवरडोज की वजह से माइकल जैक्सन की मौत हुई थी। माइकल जैक्सन की सर्जरी करने के दौरान उनके पर्सनल डॉक्टर कॉनराड मरे ने उन्हें बेहोश करने के लिए दिए जाने वाले इंजेक्शन एनेस्थीसिया का ओवरडोज लगा दिया था। इससे उनकी मौत हो गई और इसके बाद डॉक्टर को चार साल के कैद की सजा भी हो गई थी।

माइकल जैक्सन की मौत किस वजह से हुई, आज तक स्पष्ट तरीके से इसका पता नहीं चल पाया है। केवल अलग-अलग बातें उनकी मौत के बारे में होती रही हैं। जैक्सन की मौत के 10 वर्षों के बाद किलिंग माइकल जैक्सन के नाम से एक डॉक्यूमेंट्री आई थी, जिसमें अमेरिकी पुलिस के हवाले से माइकल जैक्सन की मौत के बाद उनके शरीर की हालत के बारे में बताया गया था।

खुलासा जिसने चौंका दिया

इस डॉक्यूमेंट्री में लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के डिटेक्टिव स्कॉट स्मिथ को एक हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए देखा गया था। स्मिथ ने बताया था कि माइकल जैक्सन पूरी तरह से गंजे थे। सिर पर उनके एक भी बाल नहीं थे। साथ ही साइड में जला हुआ निशान भी मौजूद था। माइकल जैक्सन के प्रशंसकों के लिए उन्हें लेकर किया गया यह खुलासा बहुत ही चौंकाने वाला था, क्योंकि माइकल जैक्सन अपने लंबे बालों के लिए बड़े ही मशहूर थे। स्मिथ ने यह भी बताया कि उनके गंजे सिर पर टैटू भी बना हुआ था।

दुर्घटना के शिकार

अमेरिका के इंडियाना प्रांत के एक छोटे से शहर में 29 अगस्त, 1958 को जन्मे और बचपन में गरीबी का सामना कर चुके माइकल जैक्सन के सिर के पीछे बड़े ही घुंघराले बाल मौजूद थे, लेकिन 1984 में पेप्सी के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक दुर्घटना घटी थी, जिसमें वे जल गए थे। इसी वजह से उनके बाल भी जल कर खत्म हो गए थे।

लंबे समय तक माइकल जैकसन ने इलाज भी करवाया, लेकिन इसका लाभ नहीं मिला। अंत में उन्होंने विग पहनना शुरू कर दिया। किसी के भी सामने बिना विग पहने वे नहीं आते थे।

बचपन से ही म्यूजिक में रुचि रखने वाले माइकल जैक्सन ने साल 1964 में अपने भाइयों के साथ दि जैक्सन-5 ग्रुप जॉइन कर लिया था। चैरिटी के लिए दुनियाभर में सबसे अधिक कंसर्ट करने वाले माइकल जैक्सन को नींद नहीं आने की बीमारी इनसोम्निया भी थी। इसलिए वे इंजेक्शन लिया करते थे। रोज इंजेक्शन लेने के कारण उनकी बांह पर ढेरों छेद के निशान नजर आने लगे थे।

सैकड़ों कॉस्मेटिक सर्जरी

माइकल जैक्सन के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने सैकड़ों कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी। यहां तक कि उन्होंने कई परमानेंट कॉस्मेटिक टैटू भी बनवा रखे थे। उनके होठों के नीचे एक पिंक लाइनर भी इनमें से एक था। डॉक्यूमेंट्री में बताया गया था कि उनके गले, हाथ और कलाई पर ऑपरेशन के निशान नजर आते थे।

माइकल जैक्सन के बारे में कहा जाता है कि वे ड्रग्स भी लेते थे और 90 के दशक के दौरान उन पर बाल यौन शोषण के आरोप लगे थे, जिसका ट्रायल उनकी मौत से पहले भी चल रहा था। थ्रिलर माइकल जैक्सन की बेस्ट सेलिंग एल्बम रही थी, जिसने नस्लवाद को चुनौती दी थी।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी की लत

करोड़ों फैंस और दौलत-शोहरत होने के बावजूद उनकी जिंदगी पर कुछ ऐसे धब्बे लगे थे, जिन्होंने मरते दम तक उनका पीछा नहीं छोड़ा। साल 2003 में जब उनके नेवरलैंड वाले घर पर पुलिस ने छापा मारा तो उनकी जिंदगी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला सच सामने आया। जिन अधिकारियों ने माइकल जैक्सन के घर पर छापा मारा था, यहां से उन्हें ऐसी चीजें हासिल हुईं जो यह साबित कर रही थीं कि माइकल जैक्सन को चाइल्ड पोर्नोग्राफी की लत लगी हुई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान उन्हें उनके घर से ऐसी किताबें और ऐसी मैगजीन मिली थीं, जिनका इस्तेमाल आमतौर बच्चों का यौन शोषण करने वाले लोग करते हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उनके घर की दीवारों पर लगी नंगी तस्वीरों पर बच्चों के चेहरे चिपकाए हुए थे। यहां तक कि चाइल्ड पोर्न से जुड़ा एल्बम पुलिस को उनके घर से मिला था।

पढ़ें 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, 5 दिन पहले Ex मैनेजर कूद गई थी 14वें मंजिल से

यह भी पढ़ें माइकल जैक्सन की तरह डांस करता है ये लड़का, बिग बी ने शेयर किया विडियो तो रेमो ने ऑफर कर दी फिल्म

 

Back to top button