समाचार

34 साल की उम्र में सुशांत सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, 5 दिन पहले Ex मैनेजर कूद गई थी 14वें मंजिल से

टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। जी हां, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली, जिसके उनके फैंस सदमे में आ गए। इतना ही नहीं, उनके फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि काश ये खबर झूठी हो जाए, लेकिन सच्चाई तो यही है कि अब वे इस दुनिया में नहीं रहे।

सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे पूरे देश में मातम छा गया है। हालांकि, उन्होंने सुसाइड क्यों की, उसके कारणों का पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन उनके फैंस की आंखों में आंसू आ गए। फैंस के बीच वे धोनी के नाम से मशहूर थे, क्योंकि उन्होंने एम.एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि उनकी एक्स मैनेजर ने, 5 दिन पहले सुसाइड कर ली थी।

5 दिन पहले एक्स मैनेजर ने की थी सुसाइड

8 जून को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत 14वें माले से गिरकर हुई थी, जिसे सुसाइड माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 14वें मंजिल से कूदकर सुसाइड की थी। हालांकि, अभी उनकी मौत का राज खुला नहीं कि अब सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड का मसला सामने आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा सालियान की मौत की फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

पटना में हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का जन्म

बिहार के पटना में जन्में सुशांत सिंह राजपूत को टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से एक खास पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं और उनकी चार बहनें हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन उनका मन एक्टिंग की दुनिया में लगने लगा और फिर उन्होंने इंडस्ट्री का रुख किया।

आखिरी बार फिल्म छिछोरे में आए थे नजर

 

बड़े पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार छिछोरे में देखा गया था, जिसमें वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत की प्रमुख फिल्मों में काय पो चे, पीके, शुद्ध देसी रोमांस, केदारनाथ और एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी शामिल है, जिसमें उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था।

सुशांत सिंह के बारे में नहीं जानते होंगे आप ये चीजें

यूं तो सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रहे, लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसी चीज़े हैं, जिसके बारे में आप सभी नहीं जानते होंगे। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनुसनी बातें बता रहे हैं-

1.पढ़ाई में नंबर वन थे सुशांत सिंह राजपूत, जिसकी वजह से उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया, लेकिन उन्होंने अपना करियर एक्टिंग की दुनिया में बनाया।

2. साल 2006 के कॉमनवेल्थ गेम में सुशांत सिंह ने भाग लिया था।

3. सुंशात सिंह को डांसिंग का बेहद शौक रहा, जिसकी वजह से उन्हें झलक दिखला जा और जरा नच के दिखा में देखा गया था।

4. माता पिता को बिल्कुल पंसद नहीं था कि सुशांत सिंह राजपूत एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाए।

5. पवित्र रिश्ता से पहले उन्होंने किस देश में है मेरा दिल उसमें काम किया था।

Back to top button