विशेष

भाजपा की ये खूबसूरत नेता जल्द दिखेंगी टीवी शो में

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की एक और लेडी लीडर अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में आ गई हैं। इस लीडर ने पार्टी में तो अपनी साख बनाई ही, अब टीवी की दुनिया पर भी राज करने की तैयारी कर रही हैं। इस लेडी लीडर का नाम सो‍नाली सिंह है। सोनाली सिंह बीजेपी की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रभारी हैं। उनके पास दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा का चार्ज है। वे चार साल से इन इलाकों में अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए काम कर रही हैं। भाजपा नेता सोनाली सिंह ने मध्यप्रदेश और झारखंड की अनूसूचित जनजातियों के लिए भी काम किया है। लेकिन अब उनका रुझान टीवी की तरफ बढ़ने लगा है।

भाजपा नेता सोनाली सिंह कहती हैं, ‘एक्टिंग का कीड़ा तो मेरे अंदर शुरू से ही था। मैंने दूरदर्शन हरियाणा में बतौर एंकर काम भी किया। इसके बाद राजनीति में आ गई। बीते दिनों फरहान जी से मुलाकात हुई, जिन्होंने मुझे टीवी शो में एक्टिंग करने का न्योता दिया।’

प्रोड्यूसर फरहान ने जी टीवी के लिए ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ नाम का शो बना रहे हैं। उन्होंने इस सीरियल की कहानी सोनाली सिंह को सुनाई और यह उन्हें पसंद आ गई। सोनाली बताती हैं, ‘मुझे कहानी तो पसंद आई लेकिन मेरे सामने समय की दिक्कत थी। लेकिन फरहान जी ने बताया कि शो के लिए ज्यादा समय नहीं निकालना पड़ेगा। इसके बाद मैं टीवी शो में काम करने के लिए तैयार हो गई।’

‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ शो के लिए सोनाली को महीने में 7-8 दिन काम करना होगा। इसलिए वह अपनी एक्टिंग और पॉलिटिकल करियर को साथ-साथ लेकर चलेंगी। सोनाली का नया टीवी शो 25 जून से ऑन एयर होगा।

एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा 

भाजपा नेता सोनाली सिंह की नई तस्वीरें

sonali singh 4

सोनाली ने अपने फेसबुक एकाउंट पर 21 जुलाई 2014 को यह सोलो तस्वीर अपलोड की थी।

sonali singh 3

जानवरों से भी सोनाली को है स्नेह

sonali singh 2

घूमने-फिरने की भी शौकीन हैं भाजपा नेता सोनाली सिंह

sonali singh 1जनता के हित के लिए भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं

sonali singh

एक्टिंग से भी है लगाव
ये भी हैं भाजपा के खास चेहरे

MLA-angoorlata

देखिये भाजपा के कुछ और खूबसूरत चेहरे

अंगूरलता डेका : असम से भाजपा विधायक हैं। वह फिल्म एक्ट्रेस भी रही हैं, लेकिन अब सक्रिय राजनीति में कदम रख चुकी हैं।

Apsara-Reddy

अप्सरा रेड्डी : अप्सरा भाजपा की प्रवक्ता हैं। वह ट्रांसजेंडर हैं और अपने जैैसे लोगोेंं के हक की आवाज भी उठाती रही हैं।

Preeti-Mahapatra

प्रीति महापात्रा : राज्यसभा के चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार खड़ी हुईं अर‍बपति प्रीति महापात्रा को भाजपा का भरपूर सहयोग मिला। यह अलग बात है कि चुनाव में वह जीत नहीं पाईं।

Back to top button