राशिफल

Rashifal 21 May: आज भाग्य दे रहा है इन 5 राशियों का साथ, चिंताओं से मुक्ति व सफलता के हैं योग

हम आपको गुरुवार 21 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज बेहद व्यस्त रहने वाले हैं, काम की वजह से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको उनमें जरा भी रुचि नहीं होगी। प्रेमी प्रेमिका के बीच कुल गलतफहमियां हो सकती हैं। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। संतान के साथ बहुत आनंदमय समय बीतेगा। आपको अपने मित्रों से उपहार मिल सकता है। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा। मानसिक अस्थिरता से बचें। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुतदिनों से तलाश थी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को क्रोध पर संयम रखना पड़ेगा। आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है। आज आपको अपने आसपास के लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कोई भी बात पहले ध्यान से समझ लें, और उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया दें। अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके अपने ही धोखा दे सकते हैं। आप से कोई व्यवहारगत गलती हो सकती है। हालांकि आपके मित्र आपका पूरा समर्थन करते रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ संभव है। लव लाइफ रोमांचक हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनाव में रहेगें। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। आज आप बहुत सारी भावनाओं से घिरे रहेंगे, जिनमें प्रेम का भाव भी शामिल रहेगा। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कार्यसिद्धि व सफलता न मिले, तो हताश होने से बचना होगा। आज आप किसी भी अवसर के लिए लगातार सचेत बने रहें। स्वयं के क्रोध पर बहुत ही नियंत्रण रखना होगा। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेगें। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी धार्मिक गतिविधि या कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अपने विचारों और अंतर्मन के द्वारा शक्ति के प्रति अनुभव करेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले क्रोध और आवेश में आकर संबंधों को खराब न करें धैर्य से काम लें। आज आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। दूसरों की मदद भी करेंगे और उनके हितों की भी चिंता करेंगे। आर्थिक स्थिति में अचानक से शुभ बदलाव होने की संभावना है। किसी बड़ी डील में आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। दोस्त के रूप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। बिगड़े कार्य बनेंगे। आज अपनी समझदारी-चतुराई बनाए रखने से आपको बहुत सफलताएं मिलेंगी। व्यापार में साझेदारी परेशान करेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी देने वाला रहेगा। दिन भर आप काफी सुस्ती महसूस करते रहेंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। कार्यक्षेत्र में आपको एक अलग पहचान मिलेगी। आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होगी। दिन उत्साहपूर्वक बीतेगा। लेकिन कुछ नकारात्मक चीजें आपको हतोत्साहित भी करेंगी। जो लोग व्यापारी हैं वह अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले आज व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आज आपको अपने सहयोगियों या अपने किसी निकटजन के समर्थन से बहुत लाभ होगा। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आपके शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा। आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आपका आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आप अपनी कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें।

आपने Rashifal 21 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस तरह से द्रौपदी अपने पांचों पतियों के साथ बिताती थी समय, जाने पांडवों के साथ कैसे थे संबंध

Back to top button