बॉलीवुड

गिले-शिकवे भूलाकर एक्स-लवर की शादी में पहुंचे थे यह 5 बॉलीवुड स्टार्स, ऐसे हुआ था आमना सामना

ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई सितारें हैं जो अपने एक्स-लवर की शादी के फंक्शन में पहुंचे और मस्ती की

बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कपल रहे हैं जिन्होंने ब्रेक-अप के बाद से एक दूसरे से हर रिश्ता तोड़ दिया। ये स्टार्स अक्सर फंक्शन या सोशल गैदरिंग में एक दूसरे को अक्सर नजरअंदाज करते भी नजर आ जाते हैं। हालांकि पहले की तुलना में आज वक्त काफी बदल गया है। आज ब्रेक-अप के बाद भी बहुत से कपल ऐसे हैं जिन्होंने ना सिर्फ अपने एक्स की शादी का न्यौता स्वीकार किया बल्कि शादी में नाचते- गाते भी नजर आए। ये खबर पढ़कर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन ये सच है। ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जिन्होंने ना सिर्फ अपने एक्स की वेडिंग अटैंड की बल्कि उन्हें शादी में मस्ती भी की।

निक-प्रियंका के रिसेप्शन में पहुंचे शाहिद कपूर

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही हैं और अब उन्होंने हॉलीवुड में भी सफलता पा ली हैं। प्रियंका एक ऐसी स्टार रही हैं जिन्होंने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर बल्की विवादों के चलते भी काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई बड़े स्टार के साथ जुड़ा था जिसके एक नाम बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर का था। शाहिद और प्रियंका ने खुले तौर पर इस बात को स्वीकारा था कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि एक वक्त के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद जब प्रिंयंका ने निक से शादी की तो उन्होंने शाहिद को इनविटेशन भेजा। शाहिद ने भी प्रियंका को निराश नहीं किया और उनके रिसेप्शन फंक्शन में शरीक हुए।

बिपाशा की शादी में पहुंचे डिनो

बॉलीवुड की हॉट और टैलेंटड एक्ट्रेस बिपाशा ने भी साल 2016 में शादी रचा ली थी। गौरतलब है कि बिपाशा का नाम करण से पहले जॉन अब्राहम से जुड़ता था और इनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता था। यहां तक की दोनों की शादी की खबरें भी सामने आने लगीं थी। जॉन से पहले बिपाशा का नाम डिनो मौर्या से जुड़ा था। डिनो और बिपाशा के अफेयर की खबरें भी टॉक ऑफ द टाउन बने रहते थे। हालांकि इनका भी ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद जब बिपाशा ने करण को अपना हमसफर चुना तो डिनो सबकुछ भुलाकर बिपाशा की इस खुशी में पहुंचे।

अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे रणवीर

रणवीर सिंह आज भले ही दीपिका के दीवाने हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनका दिल बबली गर्ल अनुष्का के लिए धड़कता था। दोनों की ऑनस्क्रीन कमैस्ट्री काफी पसंद भी की जाती थी। इसके बाद दोनों की अफेयर की खबरें सामने आनें लगीं थीं। हालांकि कुछ समय बाद ही अनुष्का का नाम विराट के साथ और रणवीर का नाम दीपिका से जुड़ गया। इसके बाद जब विराट-अनुष्का की शादी का रिसेप्शन हुआ तो रणवीर खुशी खुशी पहुंचे और इंज्वॉय भी किया।

सोनम-आनंद के रिसेप्शन में आए सांवरिया रणवीर

रणवीर और सोनम ने एक साथ फिल्म सावंरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म भले ही हिट ना हो पाई हो, लेकिन रणवीर और सोनम की कमैस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि सोनम और रणवीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों की कभी पुष्टि नहीं हुई। दोनों के बीच कुछ वक्त के लिए खटास भी आई थी, लेकिन इन्होंने अपनी दोस्ती नहीं तोड़ी। जब सोनम ने आनंद आहुजा से शादी की तो उनके रिसेप्शन में रणवीर अपनी प्रेजेंट गर्लफ्रेंड आलिया के साथ पहुंचे थे।

नेहा की शादी में शामिल हुए युवराज

क्रिकेट और बॉलीवुड का खास नाता है ये हर कोई जानता है। अपने करियर के चरम पर क्रिकेटर युवराज का बॉलीवुड से काफी रिश्ता था। उनका नाम उस वक्त कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था। एक वक्त ऐसा भी था जब युवराज का नाम नेहा धुपिया से भी जुड़ा था। कुछ समय की डेटिंग के बाद ये रिश्ता टूट भी गया था। हालांकि दोनों के बीच खटास नहीं आई और नेही की शादी में युवराज शामिल भी हुए और काफी मस्ती भी की।

Back to top button