स्वास्थ्य

ब्रोकली के फायदे और नुकसान (Broccoli Benefits and Side Effects in Hindi)

ब्रोकली के फायदे: ब्रोकली देखने में गोभी की तरह होती है और ये गुणों से भरपूर होती है। ब्रोकली में थायमिन (बी 1), राइबोफ्लेविन (बी 2), नियासिन (बी 3), विटामिन C, विटामिन E, विटामिन K, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं और ये सभी तत्व ब्रोकली को एक सेहतमंद सब्जी बनाते हैं। ब्रोकली को शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है और इसे खाने से खून में शुगर का स्तर सही बना रहता है। ब्रोकली का सेवन करने से शरीर को और से भी लाभ मिलते हैं और ब्रोकली के फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली का सेवन कई तरह से किया जाता है। कई लोग इसका सेवन सब्जी के तौर पर करते हैं जबकि कई लोग इसे सलाद या सूप की तरह खाया करते हैं। वहीं ब्रोकली के फायदे और इसे खाने से क्या नुकसान जुड़े हैं इसकी जानकारी इस तरह से है।

ब्रोकली के फायदे

Broccoli ke Fayde

इम्यूनिटी बनें मजबूत

ब्रोकली खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और शरीर की रक्षा कई तरह के संक्रमणों से होती है। इसलिए जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है और जो आसानी से बीमार पड़ जाते हैं, वो लोग ब्रोकली खाना शुरू कर दें। ब्रोकली खाने से इम्यून सिस्टम बेहतर हो जाएगा और आप आसानी से बीमार नहीं पड़ेगे।

पेट की जलन हो शांत

Broccoli ke Fayde in Hindi

ब्रोकली के फायदे पेट को दुरुस्त रखने से भी जुड़े हुए हैं और इसे खाने से पेट से संबंधी कई बीमारी सही हो जाती हैं। जिन लोगों को अक्सर पेट में जलन की शिकायत रहती है वो लोग रोज ब्रोकली खाया करें। एक हफ्ते तक ब्रोकली खाने से पेट में जलन होना बंद हो जाएगी। इसके अलावा ब्रोकली में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, इसलिए जो लोग इसका सेवन करते हैं उन्हें गैस और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती है।

एलर्जी करे खत्म

ब्रोकली के फायदे

शरीर में प्रोटीन की कमी होने के कारण कई लोग आसानी से एलर्जी का शिकार हो जाते हैं। हालांकि अगर ब्रोकली का सेवन किया जाए तो  एलर्जी से बचा जा सकता है। क्योंकि ब्रोकली के अंदर प्रोटीन प्रचुन मात्रा में पाया जाता है और इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है। जिसकी वजह से एलर्जी होने का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें – एलर्जी के घरेलू उपाय

डिटॉक्सीफाई करे

Broccoli ke Fayde

शरीर का डिटॉक्सीफाई करने में भी ब्रोकली कारगर सबाति होती है। नियमित रूप से ब्रोकली खाने से शरीर अंदर से साफ रहता है और शरीर के अंदर जमा हुए विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल आते हैं। इसलिए आप समय समय पर ब्रोकली जरूर खाएं ताकि आपका शरीर डिटॉक्सीफाई हो सके।

गर्भावस्था में जरूर खाएं

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ब्रोकली का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्रोकली खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिनकी वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है और यही वजह है कि गर्भवर्ती महिलाओं को ब्रोकली की सब्जी खाने की सलाह हर डॉक्टर द्वारा दी जाती है।

याददाश्त बनें तेज

Broccoli ke Fayde in Hindi

याददाश्त को तेज बनाए रखने में भी ब्रोकली सहायक होती है और इसे खाने से दिमाग की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है और दिमाग तेजी से काम करता है। इसलिए जिन लोगों को चीजे अक्सर याद नहीं रहा करती हैं और जिनकी याददाश्त कमजोर है वो अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल कर लें।

हड्डियों बनें मजबूत

ब्रोकली के फायदे हड्डियों के साथ भी हैं और इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनीं रहती हैं। दरअसल ब्रोकली के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन-के, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं और ये तत्व हड्डियों को मजबूत रखने का काम करते हैं। इतना ही नहीं ब्रोकली खाने से दांत भी सेहतमंद रहते हैं और अंदर मजबूत हो जाते हैं। इसलिए जिन लोगों की हड्डियां और दांत कमजोर हैं वो लोग ब्रोकली खाना शुरू कर दें।

आंखों के लिए फायदेमंद

ब्रोकली पर किए गए कई शोध में पाया गया है कि इसे खाने से आंखों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और ब्रोकली की मदद से आंख स्वस्थ रहती है। इतना ही नहीं जो लोग नियमति रुप से ब्रोकली का सेवन किया करते हैं उन लोगों की आंखों की रोशनी भी सही बनीं रहती है। इसलिए सेहतमंद आंखे पाने के लिए आप ब्रोकली खाना शुरू कर दें।

मधुमेह करे सही

मधुमेह का रोग होने पर आप ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल कर लें। क्योंकि इसके अंदर कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक साबित होते हैं। ब्रोकली पर किए गए शोधों के अनुसार इसमें एंटीआक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कि ब्लड ग्लूकोज और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम कर देते हैं जो कि शुगर होने का मुख्य कारण होते हैं।

त्वचा से जुड़े ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली के फायदे सेहत के अलावा त्वचा के साथ भी हैं और इसे खाने से त्वचा पर क्या प्रभाव पड़ता है। इसकी जानकारी इस तरह से है।

एजिंग करे कम

ब्रोकली की मदद से जवां त्वचा पाई जा सकती है। क्योंकि इसे खाने से चेहरे पर मौजूद झुर्रियां कम हो जाती है और आपके चेहरे की कोशिशाएं रिपेयर हो जाती हैं। ब्रोकली के अंदर सल्फोराफेन पाया जाता है जो कि एजिंग के प्रभाव को कम करने का काम करता है। इसलिए जवां त्वचा पाने के लिए आप ब्रोकली खाया करें।

नहीं होती त्वचा संबंधित दिक्कतें

त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाएं रखने के लिए ब्रोकली एक उत्तम आहर है। ब्रोकली खाने से त्वचा से संबंधित दिक्कते नहीं होती है और त्वचा अंदर से हेल्दी बनीं रहती है। ब्रोकली के अंदर विटामिन- सी पाया जाता है, जो कि त्वचा की रक्षा रोगों से करता है।

बालों के लिए ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली के फायदे

बाल झड़ना हो बंद

बाल झड़ने के समस्या से परेशान लोग अपनी डाइट में ब्रोकली को शामिल कर लें। ब्रोकली खाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और बालों को अंदर से मजबूती मिलती है। दरअसल इसमें विटामिन-बी और विटामिन-सी पाया जाता है और ये दोनों तत्व बालों को मजबूत बनाएं रखते हैं और इनका गिरना कम हो जाता है।

किस तरह से किया जाए सेवन या  ब्रोकली का उपयोग – How to Use Broccoli in Hindi

सब्जी के तौर पर

– आप ब्रोकली की सब्जी बनाकर खा सकते हैं या फिर इसे चावल में डालकर भी खाया जा सकता है। इसके अलावा कई लोग चिकन और अंडे में भी ब्रोकली को डालकर खाया करते हैं।

सूप की तरह

ब्रोकली का सूप भी कई लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसलिए आप चाहें तो इसका सूप भी बनाकर पी सकते हैं। ब्रोकली का सूप बनाने के लिए आप इसे अच्छे से उबाल लें। फिर इसे ठंडा कर लें। पानी सहित इसे मिक्सी में पीस लें और अच्छे से छान लें। इसके बाद आप मक्खन के अंदर छाने हुए पानी को फायर कर लें। ब्रोकली का सूप बनकर तैयार है।

सलाद

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप ब्रोकली को उबाल कर खाएं या इसको सलाद के रूप में उपयोग करें।

अंकुरित

कई लोग ब्रोकली को अंकुरित करके भी खाते हैं। जबकि कुछ लोगों द्वारा इसे पास्ता और नूडल्स में भी डालकर खाया जाता है।

ब्रोकली के नुकसान

ब्रोकली के फायदे तो आप ने पढ़ लिए हैं अब आप इससे जुड़े नुकसानों पर भी एक नजर डाल लें।

  • ब्रोकली का सेवन अगर अधिक मात्रा में किया जाता है तो पेट खराब हो सकता है। क्योंकि इसके अंदर फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है और अधिक फाइबर पेट के लिए हानिकारक होता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए ब्रोकली अच्छा आहार होती है, लेकिन इसका सेवन गर्भवती महिलाएं अधिक ना करें और हफ्ते में केवल एक बार ही इसे खाएं।

इस लेख में हमने आपको ब्रोकली के फायदे, इसके नुकसान और इसका सेवन कैसे किया जाता है इसके बारे में जानकारी दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको ये लेख पसंद आया होगा और ब्रोकली के फायदे पढ़ने के बाद आप इस सब्जी का सेवन जरूर करेंगे। क्योंकि ब्रोकली एक सेहतमदं सब्जी है जो कि शरीर को पोषक तत्व देने का कार्य करती है।

यह भी पढ़ें – बेसन के फायदे

Back to top button