स्वास्थ्य

बेसन के फायदे, गुण और नुकसान

बेसन के फायदे : बेसन का प्रयोग कर कई तरह की सब्जियां और मिठाईयां बनाई जाती हैं। बेसन एक प्रकार का आटा होता है जो कि चने से बनाया जाता है। चने को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और बेसन खाने से भी वही लाभ शरीर को मिलते हैं, जो कि चना खाने से।

बेसन के फायदे

बेसन के फायदे

बेसन के फायदे

बेसन के फायदे क्या हैं, इसका सेवन किस तरह से किया जा सकता है, इसके साथ जुड़े नुकसान और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के नाम आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं बेसन के फायदे।

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की बीमारी हो जाती है। एनीमिया होने पर थकान, कमजोरी और इत्यादि तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। बेसन के फायदे शरीर में खून की कमी नहीं होते देते हैं। बेसन में फोलेट और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बेसन को खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है और एनीमिया का रोग सही हो जाता है। दरअसल फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन-बी12 की कमी के कारण ही शरीर में खून की कमी होती है और बेसन में यह तीनों तत्व भरपूर होते हैं। इसलिए एनीमिया होने पर आप बेसन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और हफ्ते में कम से कम तीन बार इसका सेवन करें।

बेसन के फायदे हड्डियों के लिए

बेसन के फायदे

बेसन के फायदे हड्डियों के संग भी जुड़े हुए हैं और इसे खाने से हड्डियां सेहतमंद बनीं रहती हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य महत्वपूर्ण तत्व हड्डियों को मजबूत बनाएं रखते हैं और इन्हें कमजोर नहीं होने देते हैं। जो लोग नियमित रूप से बेसन का सेवन करते हैं उन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग लगने का खतरा भी कम हो जाता है। दरअसल बेसन में मौजूद फास्फोरस हड्डियों के निर्माण में कारगर साबित होता है और हड्डियों को हेल्दी बनाए रखता है। इसलिए जिन भी लोगों की हड्डियां कमजोर हैं वे लोग बेसन का सेवन जरूर किया करें।

बेसन के गुण कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखे

बेसन के फायदे

अधिक कोलेस्ट्रॉल होने पर दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए आप बेसन का सेवन कर सकते हैं। बेसन के अंदर फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का कार्य करते हैं। इसलिए आप अधिक कोलेस्ट्रॉल होने पर बेसन को अपनी डाइट में शामिल कर लें।

बेसन है मधुमेह में फायदेमंद

बेसन के फायदे

बेसन के फायदे मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। मधुमेह के रोगियों के लिए बेसन का सेवन करना फायदेमंद होता है और इसे खाने से रक्त में मौजूद शर्करा को नियंत्रित किया जा सकता है। बेसन पर किए गए कई शोधों में पाया गया है कि जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज होती है। अगर वे बेसन का सेवन करते हैं तो उनके शरीर में शुगर का स्तर सही बना रहता है।

बेसन के फायदे शरीर की कमजोरी हो दूर करे

बेसन के फायदे

बेसन के गुण शरीर में खून की कमी नहीं होने देते हैं। बेसन के अंदर कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कि शरीर की थकान को दूर कर देते हैं और आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं। अगर आप आसानी से थक जाते हैं और अक्सर कमजोरी महसूस करते हैं। तो आपके लिए बेसन एक उत्तम आहार साबित हो सकता है। बेसन में थियामिन विटामिन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं और जो कि भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित कर देते हैं और ऐसा होने पर थकान महसूस नहीं होती है।

बेसन के गुण करे वज़न कम

बेसन के फायदे

बेसन का सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है। बेसन शरीर में वसा एकत्रित होने से रोकता है और ऐसा होने से वजन नहीं बढ़ पाता है। इसलिए अपना वजन कम करने के लिए आप बेसन का प्रयोग कर सकते हैं।

बेसन है आंतों के लिए लाभदायक

बेसन के फायदे

आंतों को स्वस्थ रखने में बेसन के फायदे मददगार साबित होते हैं और इसे खाने से आंतों की दुर्बलता दूर हो जाती है। इसके अलावा पाचन तंत्र को स्वस्थ करने में भी बेसन सहायक साबित होता है।

बेसन के फायदे सूजन करे कम

बेसन के फायदे

बेसन के अंदर फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जो कि सूजन को कम करने का कार्य करता है। इसलिए शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आ जाने पर आप बेसन का सेवन करें। बेसन खाने से शरीर की सूजन दूर हो जाएगी।

त्वचा के लिए बेसन के फायदे

बेसन के फायदे त्वचा के साथ भी जुड़े हुए हैं और बेसन की मदद से सुंदर त्वचा भी पाई जा सकती है।

बेसन के गुण चेहरे की रंगत निखारें

चेहरे की रंगत को साफ करने में बेसन मददगार साबित होता है और इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आ जाता है। इसलिए जो लोग गोरी त्वचा चाहते हैं वो हफ्तें में तीन दिन अपने चेहरे पर बेसन का पैक लगाएं। बेसन का फेस पैक तैयार करना बेहद ही सरल है और आप इसे आसानी से बना सकते हैँ।

बेसन के फायदे

बेसन का पैक तैयार करने के लिए आप एक चम्मच बेसन के अंदर दही और शहद डाल दें। इन चीजों को आप अच्छे से मिक्स कर लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट तक इस पैक को लगे रहने दें और जब ये सूख जाए तो आप पानी की मदद से इसे साफ कर लें। यह पैक लगाने से आपकी त्वचा गोरी हो जाएगी। वहीं आप चाहें तो इस पैक के अंदर दही की जगह कच्चा दूध भी मिला सकते हैं।

मुंहासे हो दूर

बेसन के फायदे

मुंहासे होने पर आप अपने चेहरे पर बेसन लगा लें। बेसन लगाने से मुंहासे की समस्या दूर हो जाएगी और इनसे आपको आराम मिल जाएगा। दरअसल बेसन के अंदर जिंक पाया जाता है और जिंक मुंहासों को साफ करने का काम करता है।

इस तरह से तैयार करें फेस पैक
मुंहासे होने पर आप एक चम्मच बेसन के अंदर थोड़ी सी हल्दी और कच्चा दूध मिला दें। इन चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। यह पेस्ट लगाने से मुंहासे दूर हो जाएंगे और चेहरे की त्वचा सुंदर हो जाएगी। आप इस पैक को तब तक लगाएं, जब तक आपके मुंहासे सही ना हो जाएं।

चेहरा बनें मुलायम

बेसन के फायदे

बेसन के गुण चेहरे को मुलायम बनाने में असरदार होते है। सर्दी के मौसम में अक्सर चेहरा रुखा हो जाता है और चेहरे का मुलायम पन खो जाता है। हालांकि बेसन की मदद से सर्दी के मौसम में भी चेहरे की नमी बरकरार रखी जा सकती हैं। त्वचा रूखी होने पर आप बेसन का फैस पैक तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगा लें।

इस तरह से तैयार करें फेस पैक
आप थोड़े से बेसन के अंदर शहद और मिलाई मिला दें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगाएं रखें और गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। यह पेस्ट लगाने से चेहरे का रूखापन एकदम दूर हो जाएगा और आपकी त्वचा मुलायम बन जाएगी।

मृत त्वचा से मिले आराम

बेसन के फायदे

बेसन के फायदे डेड स्किन को हटाने में गुणकारी होते हैं। मृत त्वचा को साफ करने में भी बेसन कारगर साबित होता है और इसे चेहरे पर लगाने से मृत त्वचा से छुटकारा पाया जा सकता है। मृत त्वचा होने पर आप बेसन और चावल का फेस पैक अपने चेहरे पर लगा लें।

इस तरह से तैयार करें फेस पैक
बेसन का फेस पैक तैयार करने के लिए आप एक चम्मच बेसन के अंदर पीसे हुए चावल और शहद मिला दें। इसके बाद आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से चेहरे पर इसे रगड़ें। 10 मिनट तक इस पैक को चेहरे पर रगड़ने के बाद आप गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। आपके चेहरे से मृत त्वचा हट जाएगी और चेहरा मुलायम भी बन जाएगा।

बालों के लिए बेसन के फायदे

बेसन का प्रयोग कर सुंदर बाल भी पाए जा सकते हैं और बालों के लिए बसेन के फायदे इस तरह से हैं।
बेसन के फायदे

बाल हों लंबे

लंबे बाल पाने के लिए आप बेसन के फायदे अपना सकते हैं। लंबे बाल पाने के लिए आप बेसन के अंदर बादाम का पाउडर और जैतून का तेल मिला दें। इस पेस्ट को अच्छे से अपने बालों पर लगा लें और आधे घंटे तक बालों पर लगा रहने दें। आंधे घंटे बाद पानी और शैम्पू की मदद से बालों को धो लें। आप समय-समय पर ये हेयर पैक लगाते रहें। इस पैक को लगाने से आपके बाल लंबे और घने हो जाएंगे।

रूसी हो दूर

बालों पर रूसी होने पर आप बेसन के अंदर पानी और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें। 15 मिनट बाद पानी की मदद से बालों को साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को बालों पर लगाने से आपको तुरंत ही रूसी की समस्या से राहत मिल जाएगी और बालों से रूसी साफ हो जाएगी।

बाल बनें चमकदार

बालों को चमकादर बनाने के लिए आप बेसन के अंदर शहद और नारियल का तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें। कुछ देर इस पेस्ट को बालों पर ही लगा रहने दें और जब ये सूख जाए तो गुनगुने पानी की मदद से बालों को धो लें। ये पेस्ट बालों पर लगाने से बाल चमकदार बन जाएंगे।

किस तरह से करें सेवन

बेसन के फायदे

बेसन का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आप इसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं या फिर इसका हल्वा भी बना सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों के समय में आप बेसन के लड्डू भी बनाकर खा सकते हैं।

बेसन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

  • कैलोरी
  • कार्बोहाइड्रेट
  • प्रोटीन
  • कोलेस्ट्रॉल
  • फाइबर
  • विटामिन
  • फोलेट
  • नियासिन
  • विटामिन ए
  • विटामिन ई
  • विटामिन के
  • सोडियम
  • पोटैशियम

बेसन खाने के नुकसान

बेसन के फायदे जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करें। हालांकि बेसन के साथ कुछ नुकसान भी जुड़े हुए हैं जो कि इस प्रकार हैं

  • अधिक मात्रा में बेसन खाने से पेट खराब हो सकता है।
  • कई बार इसका सेवन करने से गैस की तकलीफ भी हो जाती है।
  • जिन लोगों को पत्थरी है वो लोग बेसन का सेवन ना करें।

यह भी पढ़ें – फिटकरी के फायदे

Back to top button