राशिफल

Rashifal: देव गुरु बृहस्‍पति खोलेंगे 7 राशियों के सुख-समृद्धि के द्वार, सभी विघ्नों का होगा नाश

आज देव गुरु बृहस्पति सात राशियों पर मेहरबान हो रहे हैं। हम आपको गुरुवार 19 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 September 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज समाज में उचित मान-सम्मान बनाये रखने में परेशानी आ सकती है। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार का विवाद करने बचें। आर्थिक और व्यवसाय के क्षेत्र में परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपके काम को लेकर आपके सीनियर आपसे प्रसन्न होंगे। सही समय का इंतजार करें, उससे पहले कोई भी काम नहीं बनेगा। आज भागीदारों से संबंध अच्छे होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। आज पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप समझदारी का परिचय देते हुए परिवार में मध्यस्त बनने की कोशिश करें। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती हैं। ऑफिस के कुछ अधूरे मामले निपटाने में आप लगे रहेंगे। छात्र आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आप किसी बड़े आदमी से उलझने का पूरा मन भी बना सकते हैं। बाहर के खान-पान से बचें। ऑफिस में साथ काम करने वालों से आपको लाभ होगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। आपका आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगीकिसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज जल्दबाजी में किसी गलत निर्णय से बचना होगा। ससुराल पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है। आपका व्यापार तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में समय बीतेगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। बढ़ते हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। नया विचार, तकनीक आपके लिए कारगर और फायदेमंद साबित हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप गलत कार्य करने से बचें। मित्रों तथा सगे-सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। माता पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। समय के साथ आपको अपने जीवन में नया परिवर्तन देखने को मिलेंगे। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विदेश में स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से व आर्थिक रूप से लाभ होगा। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। नवीन वस्त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। किसी से उपहार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा। ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। रुका धन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आए आपकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति लगन आपकी उपलब्धियों के नए द्वार खोलने के लिए अग्रसर है। तनाव के सभी क्षण दूर हो जायेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी से किए हुए वादे को जरूर निभाएं। स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानी बरतें। संतान के साथ मतभेद होने की आशंका है। आज के दिन प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न उतरें। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। संतान की उपलब्धियों से प्रसन्नता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन नया कार्य प्रारंभ करने के लिए लाभदायक रहेगा। नवीन प्रेम संबंधों के लिए आज आपका दिन शुभ है। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में सावधानी बरतें आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप धैर्य का साथ न छोड़ें और संयमित रहें। बार-बार लगातार किया गया प्रयास आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में स्थानांतरण होने का योग बन रहा है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता अथवा बुजुर्ग का आशीर्वाद लें। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी भी कार्य को करने में आलस्य न करें। आपके कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जो लोग प्रेम सम्बन्धों में हैं उनको प्रेम के मामले में अपार सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। किसी नई टीम के साथ काम करना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करें। बचपन के दोस्त से मिलकर पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। पैसों का कोई उलझा हुआ मामला है, तो आप उस पर सीधी बात करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।

आपने Rashifal 19 September 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 September 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 September 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस तारीख से शुरू हैं नवरात्रि, जानें किस तरह से करें मां की पूजा

Back to top button