बॉलीवुड

मिशन चंद्रयान-2 की खबरों के बीच ट्रोल हुई आलिया भट्ट, यूजर्स ने लगाया ये गंभीर आरोप

जहां एक तरफ चंद्रयान-2 के ऐतिहासिक उपलब्धि का इंतजार इस बार पूरा नहीं हो सका, तो वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट को एक खास अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स ने क्लास लगा दी। जी हां, चंद्रयान-2 की खबरों के बीच आलिया भट्ट को अवॉर्ड के लिया नॉमिनेट करना, उनके फैंस को रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगा दी। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट समेत किसी को भी यह पता नहीं चला कि आखिरी उन्हें क्यों ट्रोल किया जा रहा है? आखिर इस अवॉर्ड में उनकी क्या गलती है, जो उन्हें लोग ट्रोल कर रहे हैं।

चंद्रयान-2 के ऐतिहासिक उपलब्धि के इंतजार के बीच यूजर्स ने आलिया भट्ट को ट्रोल करना शुरु कर दिया। चंद्रयान-2 की खबर के बीच अचानक ऐसा हुआ कि लोगों ने चंद्रयान-2 से आलिया को जोड़कर ट्रोल करने लगे, जिसे देखकर अभिनेत्री भी हैरान हो गई। दरअसल, अभिनेत्री आलिया भट्ट को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स के लिए ‘द मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन ऑफ 2019’ कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है, जोकि उनके लिए किसी खुशी से कम नहीं है, लेकिन मामला उल्टा ही पड़ गया।

आलिया भट्ट को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स के लिए ‘द मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन ऑफ 2019’ कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है, जोकि उनके लिए काफी बड़ा सम्मान है। आलिया इस अवॉर्ड के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं, लेकिन उनकी खुशी पर ग्रहण सोशल मीडिया के यूजर्स ने लगा दिया, जिसके बाद अभिनेत्री को भी शॉक्ड लगा। बता दें कि आलिया भट्ट को इस अवॉर्ड के लिए अभी सिर्फ नॉमिनेट किया गया है, लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

इस वजह से ट्रोल हुई आलिया

यूजर्स ने आलिया भट्ट को ट्रोल करते हुए लिखा कि आलिया भट्ट ‘द मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन ऑफ 2019’ के नॉमिनेट हुई हैं, लेकिन साइना, पीवी सिंधु, सानिया मिर्जा, हिमा दास जैसे स्पोर्ट्स महिलाएं, या फिर चंद्रयान इसरो की महिला वैज्ञानिक क्यों नहीं? मतलब साफ है कि लोग चाहते हैं कि इस बार यह अवॉर्ड इन महिलाओं में से किसी एक को मिले, लेकिन इसके लिए नॉमिनेट सिर्फ आलिया भट्ट को किया गया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

रणबीर को डेट कर रही हैं आलिया

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट छुट्टियां बिताने गई हुई हैं, जिसकी वजह से दोनों ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें भी तेज़ी से वायरल हो रही है, लेकिन फिलहाल दोनों ने ही इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। इसके अलावा रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर के स्वदेश वापसी का भी इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही वेडिंग डेट फाइनल हो सकती है और फिर दोनों एक दूसरे के हमेशा के लिए हो जाएंगे।

Back to top button