विशेष

पहली बार अंतरिक्ष में हुआ लाइव DJ डांस, तेज़ी से वायरल हुआ वीडियो

अंतरिक्ष यात्री जब भी अपनी यात्रा पर निकलते हैं, तब कुछ न कुछ नया करने की ज़रूर कोशिश करते हैं। इसी कोशिश को साकार करते हुए इटली के एक अंतरिक्ष यात्री ने इतिहास रच डाला। जी हां, इटली के अंतरिक्ष यात्री लूको ने ऐसा काम किया है, जिसकी कल्पना आज से पहले कर पाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने ये कर दिखाया, जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, लूको ने अंतरिक्ष में जाकर एक ऐसा काम कर डाला, जिसे अभी तक कोई नहीं कर पाया या फिर किसी ने उस बारे में सोचा ही नहीं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अंतरिक्ष की यात्रा करने के लिए यात्री को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन लूको ने इन परेशानियों के बीच एक ऐसा काम किया, जोकि अब तक सिर्फ पृथ्ववासी ही करते थे। मतलब अंतरिक्ष में इस काम की कल्पना किसी ने नहीं की है, लेकिन वो कहते हैं न कि कुछ नया करने की चाह ही हमें दूसरों से अलग बनाती है और बस इसी सोच को ध्यान में रखते हुए लूको ने अंतरिक्ष पर धमाकेदार डांस कर डाला, जिसे देख लोग तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

अंतरिक्ष में DJ डांस का वीडियो

इटली के अंतरिक्ष यात्री लूको ने न सिर्फ डीजे पर डांस किया, बल्कि लाइव भी दिखाया। लूको का अंतिरक्ष वाला डीजे डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि इस वीडियो में लूको परमिटानो की शरीर इधर से उधर हो रही थी और कभी-कभी वे उलटे भी हो जा रहे थे, लेकिन फिर भी वे डांस करना बंद नहीं कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा था। यह लाइव था, तो इटली के लोग भी लूको के साथ उसी धुन पर थिरक रहे थे।

लूको ने दिया ये संदेश

अंतरिक्ष में डीजे डांस करते हुए लुको ने एक संदेश भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है, मैं एक डीजे नहीं हूं, लेकिन फिर भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं। इसके अलावा लूको ने डीजे की जगह एक टैबलेट का इस्तेमाल किया, जिसे देख कर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बता दें कि लूको ने यह साफ किया कि उन्हें डांसिंग का शौक नहीं है, लेकिन संगीत ने उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया, जिसकी वजह से वे डांस कर रहे हैं।

पहली बार हुआ अंतरिक्ष में डांस

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाले लूको परमिटानो दुनिया के पहले ऐसे इंसान बन गये हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में डीजे पर डांस किया और उनके इस हिम्मत की हर कोई तारीफ कर रहा है। बता दें कि लूको परमिटानो का डांस पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं और उनके बारे में काफी बाते भी कर रहे हैं।

Back to top button