विशेष

69 की उम्र में पिता बने बांग्लादेश के रेलमंत्री, 31 साल की लड़की से की है शादी

ढाका. भारत में कांग्रेस के उम्रदराज मंत्री दिग्विजय सिंह के बाद अब बांग्लादेश के रेलमंत्री मुजीबुल हक को 69 साल की उम्र में पहली बार पिता बनने की खुशी नसीब हुई है। ढाका के प्राइवेट हॉस्पिटल में उनकी पत्नी होनुफा अख्तर ने बेटी को जन्म दिया। उन्होंने डेढ़ साल पहले 38 साल छोटी होनुफा से शादी की थी।

बर्थडे से तीन दिन पहले बने पिता…69 की उम्र में पिता बने बांग्लादेश के रेलमंत्री, 31 साल की लड़की से की है शादी

– मुजीबुल अपने बर्थडे से ठीक तीन दिन पहले पिता बने हैं।

– उन्होंने खुद मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मां और बच्चा दोनों ही हेल्दी और फिट हैं।

– होनुफा को बुधवार की रात हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और शनिवार को उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

31 साल है पत्नी की उम्र

– अक्टूबर 2014 में 67 साल की उम्र में मुजीबुल हक ने 38 साल छोटी होनुफा अख्तर से शादी की थी।

– रेल मंत्री की इस शादी के चर्चे बांग्लादेश से लेकर विदेशी मीडिया तक में रहे।

– कोमिला के चांदिना में भव्य समारोह में दोनों की शादी हुई थी।

Back to top button