बॉलीवुड

साल 2020 में होगी आलिया-रणबीर की शादी, इस मशहूर डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी चुलबुली गर्ल

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन दिनों आलिया भट्ट अपनी फिल्म नहीं, बल्कि आलीशान फ्लैट की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस फ्लैट में आलिया भट्ट भी चली गई है, जिसका वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर किया है। जी हां, आलिया भट्ट ने अपने फ्लैट का वीडियो शेयर करते हुए फैंस के साथ सांझा किया, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी शादी की खबरें एक बार फिर से वायरल होने लगी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के घर खरीदने के बाद उनकी शादी की चर्चा भी तेज़ हो गई है। जी हां, आलिया इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं, जिनके साथ वे अगले साल तक शादी कर सकती हैं। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रिश्ते की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की, लेकिन दोनों को एक साथ कई जगह देखा जाता है। इतना ही नहीं, दोनों साथ नें सीक्रेट छुट्टियां मनाते हुए भी नज़र आ चुके हैं, जिसकी वजह से अटकलोें का बाज़ार गर्म हो चुका है।

2020 में होगी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2020 के शुरुआत में ही शादी कर सकते हैं, जिसको लेकर तैयारियां भी शुरु हो चुकी है। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट को पूरा कपूर खानदान पसंद है, तो वहीं रणबीर कपूर को भी कई बार आलिया भट्ट के घर जाते हुए देखा गया है। माना जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की तैयारियां शुरु कर दी है, जिसके लिए हाल ही में आलिया भट्ट ने फ्लैट खरीदा है।

सब्यसाची से मिलीं आलिया भट्ट

प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के बाद अब आलिया भट्ट भी सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे को पहनने के मूड में दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आलिया भट्ट वेडिंग लहंगे को लेकर सब्यसाची से मुलाकात की, जिसके बाद से ही उनकी शादी की खबरें तेज़ी से वायरल होने लगीं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी वेडिंग के लिए सब्यसाची के लहंगे पर ही ट्रस्ट करती हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर अभिनेत्रियां इन्हीं के लहंगे में नज़र आती हैं। हालांकि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में मनीष मल्होत्रा जैसे कई अन्य डिजाइनर भी हैं।

ऋषि कपूर के घर वापसी का है इंतजार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए ऋषि कपूर के घर वापसी का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं, जोकि सितंबर में भारत लौट सकते हैं। सितंबर में देश वापसी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट फाइनल होगी और साल 2020 की शुरुआत में ही दोनों की शादी हो सकती है।

Back to top button