स्वास्थ्य

रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं ये चीजें, कई बीमारियां रहेंगी आपसे दूर

कई ऐसी खाने की चीजें होती हैं जिन्हें रात को भिगोकर सुबह के समय खाना लाभदायक होता है। सुबह के समय इन्हें खाली पेट खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पेट से जुड़ी कई सारी समस्या से राहत भी मिल जाती है। इतना ही नहीं इन चीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत प्रदान होती है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजे हैं जिन्हें सुबह के समय खाना उत्तम माना जाता है।

रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं ये चीजें, कई बीमारियां रहेंगी दूर –

मुनक्का

मुनक्का के अंदर  मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन उच्च मात्रा में पाया जाता है। रोज मुनक्का खाने से कई तरह के रोग शरीर को नहीं लग पाते हैं। इतना ही नहीं सुबह मुनक्का खाने से त्वचा पर भी अच्छा असर पड़ता है और त्वचा में चमक बनी रहती है। इसके अलावा मुनक्का खाने से एनीमिया की समस्या भी दूर हो जाती है और  किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का का सेवन करना उत्तम होता है।

काले चने

काले चने बेहद ही पौष्टक होते हैं और इनमें फाइबर्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हें खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर सही बना रहता है। शरीर में कमजोरी रहने वाले लोग काले चने का सेवन करें। रात को एक कटोरी काले चने पानी भी भिगो दें और सुबह इनका सेवन कर लें।

बादाम और अखरोट

बीपी और मधुमेह के मरीजों के लिए बादाम और अखरोट काफी लाभदायक होते हैं। बीपी और मधुमेह के मरीज अगर रोज सुबह खाली पेट भिगे हुए बादाम और अखरोट खाते हैं तो उन्हें इन दोनों घातक बीमारी से निजात मिल जाती है। बादाम और अखरोट पर किए गए कई अध्ययनों में ये बात साबित भी हो चुकी है।

मेथी के दाने

मेथी के दानों में फाइबर अच्छा खासी मात्रा में पाया जाता है और ये डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी गुणकारी होती है। रात को साफ पानी में थोड़े से मेथी के दाने डाल दें और सुबह इन दानों का सेवन खाली पेट कर लें। आप चाहें तो एक दिन छोड़कर भी मेथी के दानों का सेवन कर सकते हैं।

खसखस

खसखस को भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और इसे खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। जो लोग अपना वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं। वो लोग खसखस का सेवन सुबह के समय करें। दरअसल इसके अंदर विटामिन बी पाया जाता है और विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ने से रोकता है।

अलसी

अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। रात को इसे भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और ऐसा होने से दिल सही से कार्य करता है। इसे खाने से हार्ट अटैक आने की संभावना भी कम हो जाती है।

किशमिश

खून की कमी होने पर आप किशमिश का सेवन करना शुरु कर दें। सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा किशमिश खाने से चेहरे पर चमक भी आ जाती है।

Back to top button