राशिफल

Rashifal: सावन का पहला सोमवार आज, भोले बाबा इन 9 राशियों पर करेंगे असीम कृपा, बन रहे है शुभ योग

आज सावन महीने का पहला सोमवार है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले आर्थिक प्रयासों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करें। जो आपको व्यवसाय के क्षेत्र में मदद कर सकती है। आज आपकी आर्थिक दशा व्यवस्थित रहेगी। किसी लंबी बीमारी से राहत मिल सकती है। पूजा-पाठ में मन ज्यादा लगने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्य से संबंधित कोई लंबी यात्रा आप कर सकते हैं। कार्य एवं करियर में सफलता पाने के लिए यह महत्वपूर्ण है। शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाना ना भूलें ऐसा करने से भगवान शिव आपसे बहुत प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप तेजी से प्रगति करने में कामयाबी हासिल करेंगे और आगे बढ़ेंगे। अपेक्षित कामों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। बोलचाल की भाषा में शालीनता रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। अगर आप ठान लें तो मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों को खास मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आज प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव ज्यादा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। कुछ खास काम कल के लिए छोड़ सकते हैं। गलतफहमी हो सकती है। सोच-विचार में कन्फ्यूजन हो सकता है। यदि आप में से कोई नौकरी की तलाश कर रहा है तो आज नौकरी मिल सकती है। किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यवसाय करने से मुनाफा प्राप्त होगा। सावन के पहले सोमवार के दिन आप किसी शुभ कार्य को शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की जरूरत है। वे करियर की तरक़्क़ी में बहुत मददगार रहेंगे। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जीवनसाथी का प्रत्येक काम में सहयोग और प्यार मिलेगा। आपके मन में कोई भी संदेह हो तो, वो साफ हो जाएगा। नजदीकी लोगों को आपकी कितनी जरूरत है, आज आपको पता चल जाएगा। आज आपको कुछ मोर्चों पर नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं इसलिए धीरज रखें। शाम के समय शिव पुराण का पाठ करें। जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। भगवान भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है हालांकि, आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को खत्म कर सकता है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का भी शिकार हो सकते हैं। आज यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। नए प्रोजेक्ट में निवेश न करें। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके सकारात्मक रवैये की वजह से आज आपके दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। साझेदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। दिन में दो बार सुबह और शाम को भगवान शंकर व मां पार्वती की अर्चना जरूर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सोमवार के पहले सोमवार के दिन महादेव की कृपा दृष्टि वृश्चिक राशि वालों के ऊपर अधिक देखने को मिल सकती हैं। आपका समय आपके परिवारजनों के तथा मित्रों के साथ अधिक व्यतीत होगा। बहादुरी भरे कदम और फ़ैसले आपको अनुकूल इनाम देंगे। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज अपने लवमेट को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाऐंगे। साथ ही अपने पिता के बिजनेस में सहयोग करेंगे। सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का व्रत रखने से आपके दिल की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आप सम्मान प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। वाहन सुख उत्तम मिलेगा। मित्रों के साथ पर्यटन होगा। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पति पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा। भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। आज अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आप अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे। अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। आज नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नया कार्य करने का मन बनेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आज मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं उन्हें निश्चित ही लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं, सभी तरह की सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा।

आपने Rashifal 22 July 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 July 2019 का यह rashifal कैसा लगा? अगर आप महादेव के भक्त हैं तो कमेंट में ‘जय भोलेनाथ’ लिखकर शेयर जरूर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 July 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस बार श्रावण में बन रहे हैं बहुत ही शुभ संयोग, भगवान् को प्रसन्न करने के लिए अपनाये ये उपाय

Back to top button