बॉलीवुड

जन्मदिन पर पति और बहन के साथ मस्ती करते दिखीं प्रियंका, जिसकी इनसाइड फोटोज सामने आई हैं.

प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हैं. अब उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर भी लोग पहचानते हैं. वह हॉलीवुड की कई सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. पिछले साल जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका और निक जोनस की शादी शाही तरीके से संपन्न हुई थी. ये शादी क्रिस्चियन रीति-रिवाज़ और हिंदू रीती रिवाज से संपन्न हुई थी.

बता दें, निक जोनस अमेरिका के फेमस पॉप सिंगर हैं. जबसे निक और प्रियंका की शादी हुई है तबसे प्रियंका किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. हाल ही में एक मैगज़ीन ने प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फेमस होने के लिए निक जोनस से शादी की है. मैगज़ीन द्वारा लगाये गए इन आरोपों के बाद प्रियंका सुर्ख़ियों में आ गयी थीं.

18 जुलाई को  प्रियंका चोपड़ा 37 साल की हो गयीं. प्रियंका ने अपना जन्मदिन कुछ करीबी दोस्त और परिवारवालों के संग मिलकर सेलिब्रेट किया. अब सोशल मीडिया पर प्रियंका की जन्मदिन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

अपने जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने लाल रंग की चमकदार वन पीस ड्रेस पहनी थी. इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. बर्थडे की वायरल तस्वीरों में प्रियंका काफी खुश और मस्ती करते हुए नजर आयीं. साथ ही उन्होंने अपने सिर पर बर्थडे गर्ल का एक क्राउन भी पहना हुआ था.

बता दें, प्रियंका की इस बर्थडे पार्टी को उनके पति निक जोनस ने ऑर्गेनाइज किया था. उन्होंने अपनी पत्नी के लिए फाइव टेयर का एक केक बनवाया था, जो दिखने में बेहद खूबसूरत था. निक जोनस ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के जन्मदिन की विडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं.

जन्मदिन पर देसी गर्ल को बधाई देते हुए निक ने कैप्शन लिखा, “लाइट ऑफ़ माय वर्ल्ड, माय व्होल हार्ट, आई लव यू बेबी. हैप्पी बर्थडे!”. बता दें, प्रियंका की बहन परिणीती चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जबरिया’ जोड़ी का प्रमोशन छोड़कर बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंची थीं.

इससे पहले बॉलीवुड स्टार्स ने भी ट्विटर के जरिये प्रियंका को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, सोनम कपूर और आलिया भट्ट ने प्रियंका को बर्थडे विश किया. बर्थडे की तस्वीरें देखकर तो यही लग रहा है कि प्रियंका ने अपने बर्थडे पार्टी पर जमकर मस्ती की. हम भी प्रियंका को न्यूज़ट्रेंड टीम की तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देते हैं.

बता दें, हाल ही में एक पॉपुलर मैगज़ीन ने प्रियंका चोपड़ा पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने केवल प्रसिद्धि पाने के लिए निक जोनस से शादी की है. इस मैगज़ीन ने प्रियंका पर निक से शादी करने के लिए ‘ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट’ होने का आरोप लगाया था. उनके मुताबिक प्रियंका ने निक से शादी इसलिए की है ताकि वह वर्ल्डवाइड फेमस हो सकें. हालांकि, जोनस परिवार ने इस आर्टिकल का कड़ा विरोध किया जिसके बाद इस आर्टिकल को हटा दिया गया.

पढ़ें प्रियंका चोपड़ा की शादी में हो गई थी ये बड़ी गड़बड़, ज़िंदगी भर रहेगा देसी गर्ल को पछतावा

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें.

Back to top button