बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की शादी में हो गई थी ये बड़ी गड़बड़, ज़िंदगी भर रहेगा देसी गर्ल को पछतावा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल के आखिरी में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी, जिसमें हर चीज़ को परफेक्ट बनाने की कोशिश की गई थी। प्रियंका चोपड़ा को अपनी शादी में किसी भी चीज़ की कमी होना पसंद नहीं था, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी सारी इच्छाएं भी पूरी की थी, लेकिन सच्चाई तो यही है कि कभी भी कुछ भी परफेक्ट नहीं होता है। जी हां, आप लाख कोशिश कर लें, लेकिन कुछ न कुछ गड़बड़ हो ही जाती है और ऐसा ही कुछ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में भी हुआ था। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते साल 1 दिसंबर को धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसकी चर्चा अभी तक जारी है। इस शादी को हर तरीके से खास बनाया गया था, जिसमें मेहमानों से लेकर शादी की हर एक रस्म का खास ख्याल रखा गया था, लेकिन फिर भी एक ऐसी चूक हो गई, जिसका ज़िंदगी भर मलाल रहेगा। इतना ही नहीं, इस चूक को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कभी भूला नहीं पाएंगे, क्योंकि दोनों ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में ऐसी गड़बड़ हो गई थी, जिसे देसी गर्ल कभी याद नहीं करना चाहेंगी।

बाउंसर्स और मीडियाकर्मियों के बीच हुई थी झड़प

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था, जिसकी वजह से किसी को भी फोन तक ले जाने की इजाजत नहीं थी। इतना ही नहीं, शादी परिसर में एंट्री होने वाले शख्स के फोन जमा करवा लिये जाते थे, ताकि फोटोज़ लीक न हो और इसी बीच बाउंसर्स और मीडियाकर्मियों के बीच एक झड़प हो गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जी हां, बाउंसर्स और मीडियाकर्मियों के बहस की जो तस्वीर वायरल हुई थी, उसमें पुलिस भी दिखाई दे रही थी। माना जा रहा था कि बात इतनी बढ़ गई थी कि पुलिस को आना पड़ा था।

ज़िंदगी भर नहीं भूल पाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

शादी विवाह के मौके पर पुलिस का आना किसी को भी रास नहीं आता है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में ऐसा हो गया, जिसे वे कभी भी नहीं भूल पाएंगे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कभी भी सपने में नहीं सोचा होगा कि उनकी शादी में इस तरह से पुलिस आएगी। मतलब साफ है कि पुलिस के वहां आने से रंग में भंग पड़ गया था, लेकिन किसी तरह से देसी गर्ल ने मामले को शांत कराया और फिर शादी की रस्मों में जुट गई थी।

शाही अंदाज में हुई थी प्रियंका चोपड़ा की शादी

अपनी शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा उत्साहित थीं, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म भारत भी ठुकरा दी थी। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने शाही अंदाज में शादी की थी, जिसकी चर्चा कई महीनों बाद तक भी बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में बॉलीवुड समेत कई क्षेत्र से नामी गामी हस्तियां शामिल हुई थी, जिन्होंने चार चांद लगाया था।

Back to top button