दिलचस्प

मां बनने के बाद इन एक्ट्रेसेस ने खुद को कर लिया पहले जैसा, सभी रह चुकी हैं टीवी पर पॉपुलर

टीवी की दुनिया में बहुत सी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने कम समय में खूब पॉपुलैरिटी बटोरी और फिर शादी-बच्चों के लिए अपने करियर को भी छोड़ दिया। हालांकि कुछ अभिनेत्रियां वापसी करना चाहती हैं लेकिन कुछ अपने बच्चों की परवरिश में पूरा समय देना चाहती हैं। मां बनना हर महिला का सौभाग्य होता है और इस खुशी को इन अभिनेत्रियों ने समय रहते पा लिया है। मां बनने के बाद इन एक्ट्रेसेस ने खुद को कर लिया पहले जैसा, देखकर आपको नहीं लगेगा कि ये एक या दो बच्चों की मां हैं।

मां बनने के बाद इन एक्ट्रेसेस ने खुद को कर लिया पहले जैसा

टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां हैं जो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए ज्यादा फेमस हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिनकी फिटनेस को देखकर आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वो शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं…

दीपिका सिंह

स्टार प्लस के पॉपुलर शो दिया और बाती में संध्या बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह भी शादी के बाद टीवी से दूर हो गईं। इन्होंने शो के प्रोड्यूसर के साथ शादी करके घर बसा लिया और आज इन्हें एक बेटा भी है।

रोशनी चोपड़ा

कई टीवी सीरियल्स, रिएलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स और शोज में होस्ट बन चुकी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा भी लंबे अरसे से टीवी से दूर हैं। इन्होंने साल 2006 में सिद्धार्थ आनंद कुमार के साथ शादी की थी। अब ये दो बच्चों की मां हैं।

काम्या पंजाबी

कई सीरियल, फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी काम्या पंजाबी का लास्ट पॉपुलर सीरियल शक्ति एक अस्तित्व रहा है। इन्होंने 29 साल की उम्र में एक बेटी को जन्म दिया था। काम्या ने बंटी नेगी के साथ शादी की थी और साल 2013 में दोनों अलग हो गए थे। अब काम्या अकेली ही बेटी की परवरिश कर रही हैं। इनकी फिटनेस देखकर आप नहीं कह सकते कि इन्हें एक बेटी भी है।

निशा रावल

टीवी के पॉपुलर एक्टर करन मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल एके बेटे के पेरेंट्स बन चुके हैं। साल 2012 में करन ने निशा के साथ शादी की थी। निशा ने कई म्यूजिक एल्बम और सीरियल में काम किया है।

सौम्या सेठ

स्टार प्लस के पॉपुलर शो नव्या में लीड एक्ट्रेस सौम्या सेठ भी एक बेटे की मां बन चुकी हैं। इन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड अरुण कपूर के साथ शादी की थी और आज उनकी फिटनेस बताती है कि वे हर मामले में कितनी सतर्क रहती हैं।

Back to top button