बॉलीवुड

नच बलिए की इन 6 जोड़ियों का खत्म हुआ रिश्ता, किसी का ब्रेकअप हुआ तो किसी की टूटी शादी

टेलीविजन की दुनिया में डांस का तड़का लगाने के लिए नच बलिए का मंच पूरी तरह से तैयार हो चुका है। नच बलिए के नए सीजन के निर्माता सलमान खान हैं, जोकि प्रीमियम एपिसोड में दिखाई देंगे। जी हां, नच बलिए का हर सीजन दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप बनाता है, लेकिन यहां हम आपको उन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अब ब्रेकअप या फिर तलाक हो गया है। इतना ही नहीं, नच बलिए पर इन जोड़ियों को खूब पसंद किया गया था, लेकिन शो से बाहर होने के बाद सभी ने एक दूसरे से मुंह मोड़ लिया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

दीपशिखा नागपाल और केशव अरोड़ा

नच बलिए के सीजन 5 में दीपशिखा नागपाल और केशव अरोड़ा ने एक साथ डांस का तड़का लगाया था। दोनों ने साल 2012 में शादी भी कर ली थी, लेकिन शादी के चार साल बाद ही दोनों अलग हो गए। जी हां, साल 2016 में दीपशिखा ने केशव अरोड़ा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया था।

राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली

नच बलिए के सीजन 5 में राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली ने एक साथ भाग लिया था। दोनों ने बाद में काम किया था, लेकिन उसके बाद दोनों की शादी टूट गई। इतना ही नहीं, राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली के तलाक ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी, क्योंकि डिम्पी ने मारपीट का आरोप लगाया था।

श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर

नच बलिए में एक साथ भाग लेने वाले श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर का रिश्ता भी सेट से बाहर जाते ही टूट गया। इन दोनों की शादी सिर्फ 10 महीने ही चल सका था, जिसके बाद अब करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी कर ली।

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी ने नच बलिए के दूसरे सीजन में भाग लिया था। इस सीजन में इन दोनों को खूब पसंद किया था, जिसके बाद दोनों ने शादी रचाई। शादी के बाद दोनों का तलाक 2012 में हो गया। इस दौरान श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद तलाक हुआ।

कविता कौशिक और करण ग्रोवर

कविता कौशिक और करण ग्रोवर ने नच बलिए के सीजन 3 में डांस का तड़का लगाया था। इस जोड़ी को जज ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार भी पनपा, लेकिन शो खत्म होते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिर कभी साथ में नहीं दिखाई दिए।

करण पटेल और अमिता

करण पटेल और अमिता ने सीजन-3 के मंच पर रोमांस वाला डांस करने के बाद सबके दिल में अपने लिए एक खास जगह बनाई थी, जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी, लेकिन शो से निकलते ही इनका ब्रेकअप हो गया और फिर दोनों को कभी भी साथ नहीं देखा गया।

Back to top button