दिलचस्प

नच बलिए सीजन-9 के कंटेस्टेंट की लिस्ट आउट, ये जोड़ियां लगाएंगी डांस का तड़का

टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो नच बलिए 9 का प्रसारण जल्द ही शुरु होने वाला है। इस सीजन को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, तो वहीं एक्स कपल्स डांस फ्लोर पर तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे। इस सीजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की लिस्ट सामने आ चुकी हैं, जिसमें कई नामी गामी चेहरे भी शामिल हैं। जी हां, इस सीजन नच बलिए का अंदाज बिल्कुल नया होने वाला है, क्योंकि सलमान खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं कि नच बलिए 9 में कौन कौन से कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं?

गीता फोगाट और पवन कुमार

कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मैडल जीतने वाली गीता फोगाट अपने पति पवन कुमार के साथ नज़र आएंगी। गीता फोगाट और पवन कुमार की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद की जाती है।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

नागिन फैम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी संग शो में दिखेंगी। अनीता हसनंदानी शो ये है मोहब्बत में नज़र आ रही हैं, जिसमें वे शगुन का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि अनीता और रोहित की जोड़ी भी सोशल मीडिया  पर काफी ज्यादा पॉपुलर है।

श्रद्धा आर्य-आलम मक्कर

श्रद्धा आर्य और आलम मक्कर की जोड़ी भी इस सीजन दिखेगी। श्रद्धा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं, जिनकी लोकप्रियता घर घर में हैं। श्रद्धा और आलम इस सीजन काफी दमखम दिखाते हुए नज़र आएंंगे।

फैजल खान और मुस्कान कटारिया

फैजल खान और मुस्कान कटारिया भी नच बलिए 9 पर नज़र आएंगे। इस सीजन में फैजल खान और मुस्कान कटारिया लंबे समय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसके बाद अब दोनों डांस के मंच पर तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

सौरभ जैन और रिद्धिमा

अभिनेता सौरभ जैन भी नच बलिए 9 में अपनी पत्नी रिद्धिमा संग डांस करते हुए नज़र आएंगे। दोनों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिलती है, जिसकी वजह से ये दोनों प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

शांतनु माहेश्वरी और नित्यामि

शांतनु माहेश्वरी अपनी गर्लफ्रेंड नित्यामि के संग नच बलिए में शामिल होंगे। खबरों की माने तो शांतनु ने नच बलिए के लिए बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया, क्योंकि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नच बलिए में शामिल होना चाहते थे।

विंदु दारा सिंह और डिना

विंदु दारा सिंह और उनकी पत्नी डिना की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिसमें दोनों की जबरदस्त कैमेस्ट्री नज़र आती है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि नच बलिए 9 में दोनों अपनी कैमेस्ट्री का कितना जलवा बिखेर पाते हैं।

रोशेल राव और कीथ सिकेरा

रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने हाल ही में शादी की है। शादी के बाद पहली बार दोनों टीवी पर एक साथ नज़र आने वाले हैं। इतना ही नहीं, रोशेल राव और कीथ सिकेरा बिग बॉस में भी नज़र आ चुके हैं, जिसके बाद अब नच बलिए के सेट पर नज़र आएंगे।

विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली

विशाल आदित्य और मधुरिमा तुली फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं है, बल्कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन एक बार फिर से दोनों डांस के मंच पर नज़र आने वाले हैं और वहां अपनी कैमेस्ट्री दिखाएंगे।

उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा

उर्वशी ढोकलिया और अनुज भी एक्स कपल है, जिनका तलाक हो चुका है। उर्वशी के पास दो बच्चे हैं, लेकिन एक बार फिर से डांस शो में शामिल होने के लिए ये कपल साथ आया है।

Back to top button